लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: संदिग्ध आतंकियों ने घुमंतू गुज्जर समुदाय के दो लोगों को किया अगवा, एक की मिली लाश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2019 19:39 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार देर रात को संदिग्ध आतंकवादियों ने दो लोगों को अगवा किया था, उनमें से एक की हत्या कर दी गई। दूसरे शख्स की तलाश जारी है।

Open in App

कश्मीर वादी के त्राल में आतंकियों ने जिन दो लोगों को बंधक बनाया था, उनमें से एक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दूसरे शख्स की खोज जारी है। कश्मीर वादी के पुलवामा जिले में सोमवार देर रात को संदिग्ध आतंकवादियों ने वनक्षेत्र से खानाबदोश गुज्जर समुदाय के दो सदस्यों को अगवा किया था। जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के बाद यह इस तरह की पहली घटना है। गुज्जर समुदाय को राज्य में मौजूद राजनीतिक दल ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं। इससे पहले प्रदर्शनकारियों के पथराव में एक कश्मीरी ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई थी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढे़ नौ बजे पुलवामा जिले के त्राल में वनक्षेत्र से राजौरी जिला निवासी अब्दुल कदीर कोहली और श्रीनगर के खोनमोह निवासी मंजूर अहमद को एक अस्थायी आश्रय ढोक से अज्ञात बंदूकधारियों ने अगवा किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद तलाशी और बचाव दल को कोहली का गोलियों से छलनी शव मिला, जबकि एक अन्य व्यक्ति का पता लगाने के लिए अभियान जारी है।

सरकार के कश्मीर में सब कुछ अच्छा होने के दावों के विपरीत वहां के माहौल को लेकर अभी स्थिति साफ़ नहीं है। अधिकारियों ने बताया है कि वहां आतंकियों ने दो लोगों का अपहरण किया और इनमें से एक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार की है जब आतंकियों ने दो लोगों का अपहरण किया। राजौरी जिले के अब्दुल कादिर कोहली और श्रीनगर के खोनमोह इलाके के मंजूर अहमद को आतंकियों ने सोमवार देर शाम साढ़े सात बजे अपहरण किया था।

इनमें एक को वे इलाके के जंगलों में ले गए और वहां उसकी हत्या कर दी। आतंकियों ने जंगल से जिन दो लोगों का अपहरण किया वे घुमंतू गुज्जर समुदाय के थे। बाद में एक की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबल सर्च अभियान में जुट गए लेकिन उन्हें एक ही शख्स का शव मिला है दूसरे शख्स की तलाश की जा रही है।

जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने और जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना देने के बाद यह इस तरह की पहली घटना है। याद रहे 20 अगस्त को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी ढेर हो गया था और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की इसमें मौत हो गयी थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह