लाइव न्यूज़ :

कश्मीर : पुंछ में एक व्यक्ति से चार आईईडी बम बरामद

By भाषा | Updated: August 13, 2021 19:36 IST

Open in App

जम्मू, 13 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जम्मू-कश्मीर में एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को पुंछ जिले में एक व्यक्ति के पास से चार आईईडी (इम्प्रोवाइजड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बम बरामद किए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से मिली खुफिया सूचना के आधार पर जिले के मोर कोटन में पुलिस, बीएसएफ और सेना के संयुक्त तलाशी दल को तैनात किया गया।

तलाशी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया और उसके पास से चार आईईडी बम बरामद किए गए। इसके अलावा उसके पास से 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए।

अधिकारियों के मुताबिक व्यक्ति की पहचान पुंछ के कासबलारी इलाके के निवासी महमूद हुसैन के रूप में की गयी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महमूद की गिरफ्तारी से एक बड़ी वारदात टल गयी है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है