लाइव न्यूज़ :

The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री ने भोपालियों को बताया होमोसेक्सुअल, निर्देशक पर हमलावर हुए दिग्विजय सिंह

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 25, 2022 14:31 IST

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा भोपालियों को होमोसेक्सुअल कहने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है। बता दें कि सिंह ने ट्वीट करते हुए अग्निहोत्री पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देविवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स लगातार सुर्खियों में है। द कश्मीर फाइल्स को लेकर सियासत भी जारी है।विवेक अग्निहोत्री के बयान पर दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना।

नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री के उस कमेंट का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने भोपालियों को होमोसेक्सुअल बताया। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भोपाल के लोगों को लेकर बात करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, "मैं भोपाल से हूं, लेकिन मैं खुद को भोपाली नहीं कहता क्योंकि इसका एक निश्चित अर्थ होता है। अगर कोई खुद को भोपाली कहता है, तो इसका आमतौर पर मतलब है कि वह होमोसेक्सुअल है कोई 'नवाबी' कल्पनाओं वाला।"

वहीं, अग्निहोत्री के इस कमेंट को लेकर दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है। ऐसे में सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, "विवेक अग्निहोत्री जी यह आपका अपना निजी अनुभव हो सकता है। यह आम भोपाल निवासी का नहीं है। मैं भी भोपाल और भोपालियों के संपर्क में 77 से हूँ लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा। आप कहीं भी रहें संगत का असर तो होता ही है।" बता दें कि सोशल मीडिया पर अग्निहोत्री का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस से भी इस वीडियो को मिल-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। 

बता दें कि निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स लगातार सुर्खियों में है। इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी समेत प्रकाश बेलावड़ी, दर्शन कुमार, भाषा सुंबली, पुनीत जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म द कश्मीर फाइल्स जम्मू-कश्मीर में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और घाटी से उनके दर्दनाक पलायन पर आधारित है। द कश्मीर फाइल्स फाइल्स अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे को कड़ी टक्कर दे रही है। यही नहीं, फिल्म ने दो हफ़्तों के अंदर 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को भी पार कर लिया है।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सदिग्विजय सिंहVivek Ranjan Agnihotri
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतसंगठन की मजबूती पर चर्चा नहीं करती कांग्रेस

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया