लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: अलगाववादियों के बंद से जनजीवन प्रभावित, आज ही के दिन पाकिस्तानी घुसपैठियों को रोकने पहुँची थी भारतीय सेना

By भाषा | Updated: October 27, 2018 15:01 IST

संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) के बैनर तले अलगाववादियों ने 27 अक्टूबर 1947 को कश्मीर में सेना भेजी जाने के खिलाफ शनिवार को बंद का आह्वान किया।

Open in App

कश्मीर में अलगाववादियों द्वारा आहूत बंद के चलते शनिवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया। यह बंद पाकिस्तान के हमलों का मुकाबला करने के लिए 1947 में आज के ही दिन घाटी में सेना उतारी जाने के खिलाफ बुलाया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि यहां श्रीनगर में दुकानें, पेट्रोल-डीजल पंप, निजी कार्यालय और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे।

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक परिवहन सड़कों से लगभग नदारद रहे जबकि शहर के कई इलाकों में निजी कार, कैब और ऑटो-रिक्शा चलती नजर आई।

अधिकारियों ने बताया कि बंद के कारण कुछ निजी स्कूल भी बंद रहे।

उन्होंने बताया कि घाटी के अन्य जिला मुख्यालयों से भी हड़ताल की इसी तरह की खबरें सामने आई हैं। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए संवेदनशील जगहों पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) के बैनर तले अलगाववादियों ने 27 अक्टूबर 1947 को कश्मीर में सेना भेजी जाने के खिलाफ शनिवार को बंद का आह्वान किया।

जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन महाराज हरि सिंह द्वारा कश्मीर के भारत में विलय के दस्तावेज पर हस्ताक्षर के एक दिन बाद ही सेना ने क्षेत्र से पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ करने वाले कबायली हमलावरों को खदेड़ने के लिए अभियान शुरू किया था।

अलगाववादी संगठन राज्य में 1989 में आतंकवाद के पनपने के बाद से हर साल इस दिन बंद का आह्वान करते हैं।

सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूख और मोहम्मद यासिन मलिक के नेतृत्व वाले संगठन जेआरएल ने लोगों से शनिवार को ‘अधिग्रहण दिवस’ मनाने का आह्वान किया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?