लाइव न्यूज़ :

कश्मीर की 12वीं की टॉपर अरूसा परवेज को मिली गर्दन काटने की धमकी, बिना हिजाब की तस्वीर पर भड़के कट्टरपंथी

By विनीत कुमार | Updated: February 12, 2022 16:01 IST

कश्मीर में 12वीं की टॉपर अरूसा परवेज को बिना हिजाब वाली एक तस्वीर पर धमकी मिल रही है। यही नहीं, सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी उन्हें लगातार निशाना बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर की अरूसा परवेज की बिना हिजाब वाली तस्वीर पर ट्रोलर्स ने बनाया निशाना।जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने 8 फरवरी को 10+2 की परीक्षा के नतीजे घोषित किए थे, अरूसा ने इसमें 500 में 499 अंक हासिल किए थे।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की अरूसा परवेज ने जब इस साल 10+2 की बोर्ड परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया तो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि कड़ी मेहनत से पाई गई सफलता के बाद उनपर छींटाकशी और मार डालने तक की धमकी जाएगी। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने 8 फरवरी को 10+2 की परीक्षा के नतीजे घोषित किए थे।

इसमें अरूसा टॉपर रहीं। उन्होंने विज्ञान विषय चुना था 500 में से वे 499 अंक हासिल करने में कामयाब रहीं। नतीजों की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर अरूसा के लिए बधाईयों का तांता लग गया लेकिन उनके परिवार की ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं रह सकी।

बिना हिजाब वाली तस्वीरों पर जताया गुस्सा

कश्मीर में कुछ कट्टरपंथियों और ट्रोलर्स को सोशल मीडिया पर अरूसा परवेज की बिना हिजाब वाली तस्वीर नागवार गुजरी। फिर क्या था, अरूसा परवेज और उनके परिवार के खिलाफ जहरीले बोल शुरू हो गए। कई ने तो उनकी हत्या करने की बात तक कह डाली।

एक ट्रोलर ने लिखा, 'बेगैरत...पर्दा नहीं किया..इसकी गर्दन काट दो।' वहीं इन विवादों पर अरूसा परवेज ने कुछ पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'मेरा मजहब, मेरा हिजाब और मेरे अल्लाह..ये मेरे व्यक्तिगत मुद्दे हैं। अगर वे मेरे मजहब की महानता पर भरोसा करते हैं तो मुझे क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं...इससे लोगों को फर्क नहीं पड़ना चाहिए।'

उन्होंने कहा, 'ऐसे-वैसे बयानों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है पर मेरे पैरेंट्स परेशान हो जाते हैं।' बहरहाल, पूरे मामले पर स्थानीय इस्लामी विद्वानों ने ऐसे ऑनलाइन निराधार फतवों की निंदा की है। बांदीपोरा जिले के दारुल उलूम रहीमिया के मुफ्ती अजमतुल्लाह ने एक स्थानीय न्यूजपेपर से कहा, 'इस्लाम सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग या फतवा जारी करने की अनुमति नहीं देता है। इस्लाम किसी को भी हिंसक सबक देने की अनुमति नहीं देता है।' 

इस बीच कई स्थानीय लोगों ने लड़की को उसकी सफलता के लिए ट्रोल करने वालों के खिलाफ सजा की मांग की है। अरूसा की एक पड़ोसी ने कहा, 'हमारे पास शहर में एक बहुत ही सक्षम साइबर पुलिस स्टेशन है। मुझे यकीन है कि ट्रोलर्स का पता लगा लिया गया होगा और उन पर कार्रवाई होगी।'

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन