लाइव न्यूज़ :

कश्मीर 370 हालात: श्रीनगर में ज़्यादातर दुकानें बंद, स्थिति शांतिपूर्ण

By भाषा | Updated: August 5, 2021 14:23 IST

Open in App

श्रीनगर, पांच अगस्त जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने की दूसरी वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को श्रीनगर में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं और स्थिति शांतिपूर्ण है। अधिकारियों ने यहां जानकारी दी।

शहर के लाल चौक सिटी सेंटर समेत कई इलाकों में दुकानें बंद थी लेकिन दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले और बडगाम, गांदेरबल और कुपवाड़ा के इलाक़ों में दुकानें खुली थीं।

लाल चौक समेत कई इलाकों के दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस उन्हें प्रतिष्ठान खुले रखने के लिए मजबूर कर रही है और कइयों का दावा है कि पुलिस ने उनकी दुकानों के ताले तोड़ दिए। अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई इलाकों में सार्वजनिक यातायात बंद है।

किसी भी अलगाववादी समूहों ने हड़ताल आहूत नहीं की लेकिन कई क्षेत्र स्वतः ही बंद हैं। पुलिस ने कट्टरपंथी हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष सैय्यद अली शाह गिलानी के नाम से लिखे गए एक पत्र को ‘फ़र्ज़ी’ करार दिया है। इस पत्र में बंद आहूत की गई थी। गिलानी नजरबंद हैं।

उन्होंने बताया कि इस पत्र को अपलोड करने या साझा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos