लाइव न्यूज़ :

काशी गलियारा : प्रधानमंत्री ने श्रमिकों पर फूल बरसाए, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई

By भाषा | Updated: December 13, 2021 16:54 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

वाराणसी (उत्तर प्रदेश, 13 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ गलियारे के निर्माण कार्य में शामिल रहे श्रमिकों के एक समूह पर सोमवार को फूल बरसाए और यहां काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।

देश के विभिन्न हिस्सों से श्रमिकों, इंजीनियरों और शिल्पकारों ने काशी गलियारे के निर्माण और प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को नया रूप देने में योगदान दिया है, जिस पूरे क्षेत्र को अब काशी विश्वनाथ धाम के नाम से जाना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा में डुबकी लगाने और मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में गलियारे का लोकार्पण किया।

मोदी ने पूजा अर्चना के बाद श्रमिकों के एक समूह से मुलाकात की जो मंदिर के नजदीक एक बरामदानुमा गैलरी में बैठे हुए थे। उनके बीच से फूलों की एक टोकरी लेकर गुजरते हुए प्रधानमंत्री ने उन पर फूल बरसाये। वे लोग निर्माण स्थल के जैकेट पहने हुए थे, उन्होंने तालियां बजाई और हाथ जोड़ कर अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री उनके साथ बैठे भी। वहां लाल कालीन बिछाई हुई थी। उन्होंने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

इसकी पृष्ठभूमि में मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाला एक विशाल पोस्टर लगा हुआ था और काशी के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया गया था।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि काशी (वाराणसी का पुराना नाम) आध्यात्मिक चेतना का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘और अब भव्य स्वरूप में काशी इस चेतना में ऊर्जा का संचार करेगा। ’’

उन्होंने यह भी कहा कि वाराणसी कई महान हस्तियों की कर्मभूमि और जन्मभूमि रहा है तथा उन्होंने करीब 1780 में मंदिर का निर्माण कराने को लेकर महारानी अहिल्याबाई होल्कर की सराहना की।

बिहार के रहने वाले राजमिस्त्री और परियोजना स्थल पर पांच-छह महीने से काम कर रहे रामचंद कुमार ने प्रधानमंत्री के हाव-भाव की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘हम, आम लोगों से उनका मिलना, महत्व देना अच्छा लग रहा है।’’

करीब 339 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित श्री काशी विश्वनाथ धाम परियोजना के प्रथम चरण में सोमवार को कुल 23 भवनों का उद्घाटन किया गया।

इनमें श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाएं होंगी, जैसे कि यात्री सुविधा केंद्र, वेद केंद्र, भोगशाला, नगर संग्रहालय, दर्शक दीर्घा, फूड कोर्ट आदि।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद परियोजना का कार्य निर्धारित समय पर पूरा किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो