कासगंज हिंसा: चंदन की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक गिरफ्तार, अब तक हुई 121 की गिरफ्तारी

By IANS | Updated: February 1, 2018 08:23 IST2018-02-01T08:09:58+5:302018-02-01T08:23:50+5:30

डीजीपी मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, कासगंज हिंसा में अब तक आठ मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनके तहत 40 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

kasganj violence salim the one of main accused arrested by police | कासगंज हिंसा: चंदन की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक गिरफ्तार, अब तक हुई 121 की गिरफ्तारी

कासगंज हिंसा: चंदन की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक गिरफ्तार, अब तक हुई 121 की गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में 26 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में पुलिस अब तक आठ मुकदमे दर्ज कर चुकी है। पुलिस ने बुधवार को कासगंज घटना के मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार करते हुए अब तक 121 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

डीजीपी मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, कासगंज हिंसा में अब तक आठ मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनके तहत 40 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके साथ ही शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए धारा 151 दंप्रसं (सीआरपीसी) के अन्तर्गत अब तक 81 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 121 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने अब तक की कार्यवाही के दौरान एक डीबीबीएल बन्दूक, दो कारतूस, एक एसबीबीएल देशी व चार कारतूस तथा आठ खोखा कारतूस बरामद बरामद किए गए हैं। इस घटना के संबंध में चिन्हित व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिशें दी जा रही हैं। इस सम्बन्ध में डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कासगंज के हालात पूरी तरह सामान्य हैं। मुख्यालय से भेजे गए आईजी डीके ठाकुर को भी वापस बुलाया जा रहा है। हिंसा की सभी घटनाओं के दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनसामान्य का आवागमन एवं दैनिक क्रियाकलाप सामान्य तौर पर चल रहे हैं। बाजार में दुकानें खुली हैं। जोन-सेक्टर योजना के अनुसार निरंतर गश्त पिकेट जारी है। पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के प्रयास किए जा रह हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। बता दें कि बीती 26 को दो पक्षों में हुई हिंसा में अभिषेक उर्फ चन्दन गुप्ता की मृत्यु हो गई थी। 

Web Title: kasganj violence salim the one of main accused arrested by police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे