लाइव न्यूज़ :

Kasba Peth by-election: कसबा पेठ उपचुनाव झांकी है, राउत ने कहा-महाराष्ट्र में 200 से अधिक विधानसभा और 40 लोकसभा सीट जीतेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2023 18:38 IST

Kasba Peth by-election: एमवीए में संजय राउत की पार्टी के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल हैं। महाराष्ट्र में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत रसाने को हराने वाले नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक रवींद्र धंगेकर से मुलाकात की।कसबा पेठ के समझदार मतदाताओं ने सत्ताधारी पार्टी को करारा झटका दिया है। एमवीए की जीत राज्य के राजनीतिक भविष्य का सूचक है।

Kasba Peth by-election: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि कसबा पेठ उपचुनाव में महा विकास आघाड़ी की जीत सिर्फ एक झांकी है और एमवीए सहयोगी अगर एकजुट होकर चुनाव लड़ें, तो अगले साल महाराष्ट्र में 200 से अधिक विधानसभा और 40 लोकसभा सीट जीत सकते हैं।

 

एमवीए में राउत की पार्टी के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल हैं। महाराष्ट्र में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उसी साल लोकसभा चुनाव भी होंगे। राज्यसभा सदस्य राउत ने पुणे में यह बात कही, जहां उन्होंने लगभग तीन दशक से भाजपा का गढ़ रहे कसबा पेठ में पार्टी के हेमंत रसाने को हराने वाले नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक रवींद्र धंगेकर से मुलाकात की।

राउत ने पत्रकारों से कहा, “कसबा पेठ के समझदार मतदाताओं ने सत्ताधारी पार्टी को करारा झटका दिया है। उन्होंने यहां मतदाताओं को खरीदने की कोशिश की, लेकिन ऐसा करने में असफल रहे। उन्होंने कहा, “कसबा झांकी है, महाराष्ट्र बाकी है'। उन्होंने कहा कि एमवीए की जीत राज्य के राजनीतिक भविष्य का सूचक है।

पुणे जिले के कसबा पेठ और चिंचवड में 26 फरवरी को क्रमश: भाजपा विधायकों मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण उपचुनाव हुए थे। बृहस्पतिवार को घोषित उपचुनाव परिणाम में कसबा पेठ सीट कांग्रेस ने जीती, जबकि चिंचवड सीट पर दिवंगत विधायक लक्ष्मण जगताप की पत्नी व भाजपा उम्मीदवार अश्विनी जगताप ने राकांपा के विठ्ठल उर्फ ​​नाना काते को हरा दिया।

राउत ने कहा कि एमवीए के शीर्ष नेता विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमवीए सहयोगी यदि एक साथ चुनाव लड़ते हैं, तो अगले साल 200 से अधिक विधानसभा और 40 लोकसभा सीट जीत सकते हैं।

 

टॅग्स :उपचुनावमहाराष्ट्रशिव सेनाPuneसंजय राउतBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं