लाइव न्यूज़ :

कस्बा पेठ विधानसभा सीट उपचुनाव 2023ः हेमंत और धंगेकर में मुकाबला, 26 फरवरी को मतदान और 2 मार्च को मतगणना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2023 15:07 IST

Kasba Peth assembly by-election 2023: दिवंगत भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप की पत्नी अश्विनी जगताप ने पुणे की चिंचवाड़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देकस्बा पेठ से विधायक मुक्ता तिलक के निधन और चिंचवाड़ सीट पर लक्ष्मण जगताप के देहांत की वजह से उपचुनाव कराया जा रहा है। सीटों पर 26 फरवरी को उपचुनाव होना है और नतीजे दो मार्च को घोषित किए जाएंगे। हेमंत रासने और कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने पर्चा दाखिल किया।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे जिले की कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हेमंत रासने और कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा दिवंगत भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप की पत्नी अश्विनी जगताप ने पुणे की चिंचवाड़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

 

कस्बा पेठ से विधायक मुक्ता तिलक के निधन और चिंचवाड़ सीट पर लक्ष्मण जगताप के देहांत की वजह से उपचुनाव कराया जा रहा है। दोनों भाजपा के विधायक थे। इन दोनों सीटों पर 26 फरवरी को उपचुनाव होना है और नतीजे दो मार्च को घोषित किए जाएंगे। 

रासने के नामांकन से दिवंगत मुक्ता तिलक के पति नाराज़ हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर टिकट दिया जाता तो परिवार के सदस्य मुक्ता के कामों को पूरा करते। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक और मुक्ता तिलक के परिवार को भूल गई है।

मुक्ता का बाल गंगाधर तिलक के पौते जयंतराव तिलक के परिवार से ताल्लुक है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस नेताओं से राज्य में राजनीतिक परंपरा का सम्मान करने का अनुरोध किया था जिससे मौजूदा विधायकों की मृत्यु के कारण खाली होने वाली सीट पर निर्विरोध उपचुनाव सुनिश्चित किया जा सके। रासने ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

पाटिल पुणे के प्रभारी मंत्री हैं। कांग्रेस उम्मीदवार धंगेकर ने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष नाना पटोले, वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण, मोहन जोशी के साथ-साथ राकांपा और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना खेमे के नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।  

टॅग्स :उपचुनावमहाराष्ट्रPuneकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों