लाइव न्यूज़ :

केएएस परीक्षा: अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उम्मीदवार प्रशासनिक अधिकरण पहुंचे

By भाषा | Updated: November 17, 2020 22:03 IST

Open in App

कोच्चि, 17 नवंबर केरल प्रशासनिक सेवा (केएएस) में नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा देने वाले कुछ उम्मीदवारों ने केरल प्रशासनिक अधिकरण में अर्जी देकर राज्य सेवाओं में इस सर्वोच्च सिविल पद की चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाये हैं।

अपनी अर्जी में उम्मीदवारों ने अधिकरण से चयन प्रक्रिया को रद्द करने और चयन के लिए कानून के अनुसार नये सिरे से प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

इन अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि केरल लोकसेवा आयोग के कर्मियों द्वारा 18000 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने से केरल सरकार की सेवाओ में इस अहम पद पर नियुक्ति में पक्षपात, भाई-भतीजावाद और राजनीतिक संरक्षण जैसी बातें सामने आई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और उन्हें हासिल करने की अवधि 45 दिनों से घटाकर 15 दिन कर दी गयी है ताकि मेधावी उम्मीदवार उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन एवं उसकी छाया प्रति हासिल करने के लिए आयोग से संपर्क ही नहीं कर पायें।

अर्जी पर गौर करते हुए अधिकरण के कार्यवाहक अध्यक्ष बेन्नी गेरवासिस और सदस्य राजेश दीवान ने आयोग को इस विषय पर 19 नवंबर तक अपना रुख सामने रखने का निर्देश दिया।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब केएएस मुख्य परीक्षा 20 और 21 नवंबर को होने वाली है।

इस बीच, केरल उच्च न्यायालय ने भी मंगलवार को राज्य सरकार को उस अर्जी पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया, जिसमें चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू