लाइव न्यूज़ :

कार्यकर्ता महाकुंभ: PM मोदी ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा- 125 साल पुरानी पार्टी छोटे दलों का पकड़ रही पैर

By धीरज पाल | Updated: September 25, 2018 15:45 IST

Karyakarta mahakumbh PM modi live news updates from madhya pradesh: मध्य प्रदेश में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि 125 साल पुरानी पार्टी छोटे दलों का पैर पकड़ रही है।

Open in App

भोपाल, 25 सितंबर: मध्य प्रदेश में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि 125 साल पुरानी पार्टी छोटे दलों का पैर पकड़ रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश तीन 3 महापुरुषों को कभी नहीं भूल सकता है। महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया और दीनदयाल उपाध्याय। ये तीन महापुरुष  जो राष्ट्र के हर नगारिक के ख्यालों के लिए सबको प्राथमिकता देते हुए राष्ट्र को नई ऊंचाइयों को ले जाने के विचार से देश को हमेशा मार्ग दर्शन करते रहे। 

राफेल डील पर राहुल गांधी के चोर कहने पर पीएम मोदी ने पटलवार किया है कि डिक्शनरी में ढूंढकर कांग्रेस मुझे गाली दे रही है।  कांग्रेस ने गाली देने में पूरी ताकर लगाई है। कीचड़ जीतना उछालोगे कमल उतना ही खिलेगा। इसके अलावा पीएम मोदी ने राफेल डील पर कांग्रेस पर धावा बोलते हुए कहा कि नाम लिए बिना झूठ का बवंडर बताया जा रहा है।  कांग्रेस ने संतुलन खो दिया है। गठबंधन पर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस देश के बाहर गठबंधन का विकल्प खोज रहा है।  

पीएम मोदी ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति ने हमारे देश को दीमक की तरह तबाह कर दिया है। आजादी के 70 साल में देश में जो बर्बादी आई उससे देश को बचाना भारतीय जनता पार्टी की विशेष जिम्मेदारी है  

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कही ये बातें 

- पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पराजय के भय से गठबंधन करने पर आ गयी है। सत्ता के नशे में छोटी-छोटी पार्टियों को कुचल देनी वाली कांग्रेस आज उन्हीं छोटे दलों के पैरो में पड़ी है। - पीएम मोदी ने कहा कि जिस पार्टी के पास ऐसे कार्यकर्ताओं की फौज हो जिनका देश के सिवा कोई सपना ना हो उस पार्टी के लिए विजय निश्चित होती है।- पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिन्दुस्तान में गठबंधन करने में सफल नहीं हो रही है तो वो भारत के बाहर गठबंधन खोज रही है। कांग्रेस पार्टी ने सत्ता खोने के बाद अपना संतुलन भी खो दिया है। कांग्रेस पार्टी देश के ऊपर अब बोझ बन गयी है। 

तीन तलाक पर मोदी बोलते हुए कहा दुनिया भर में इस्लामी राष्ट्रों में तीन तालाक स्वीकार नहीं किया जाता है। लेकिन यहां वोट बैंक की राजनीति के कारण एक  महिला की अगुआई वाली पार्टी ही मेरी मुस्लिम बहनों जो तीन तलाक की पीड़िता हैं उनके बारे में चिंतित नहीं है । 

मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव नजदीक है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ता महाकुंभ से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इस महाकुंभ को संबोधित करने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे। इस महाकुंभ में बीजेपी का दावा है कि 12 लाख कार्यकर्ता जुटे हैं। इसके अलावा इस कार्यक्रम में कुल 100 करोड़ रुपये खर्च करने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभोपालमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया