करवाचौथः देशभर में धूम, पति-पत्नी ने बाहर निकलकर किया चांद का दीदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2019 21:01 IST2019-10-17T20:58:42+5:302019-10-17T21:01:41+5:30

जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में रात 8.16 बजे चांद का दीदार हुआ। वहीं, दिल्ली से सटे इलाकों में भी लगभग इस समय चांद देखा गया। इस साल 17 अक्टूबर को पड़ने वाला करवाचौथ बेहद खास है। इस बार के करवाचौथ पर सालों बाद दुर्लभ संयोग पड़ रहा है।

Karwachauth: Dhoom all over the country, husband and wife went out and made moon look | करवाचौथः देशभर में धूम, पति-पत्नी ने बाहर निकलकर किया चांद का दीदार

इस योग में रोहिणि नक्षत्र के साष मंगल योग बन रहा है।

Highlightsमेंहदी रचाकर, हाथों में सुहाग की चूड़ी पहन, 16 शृंगार करके मां करवा और चांद की आरधना करने वाली महिलाओं को इस साल करवाचौथ पर शुभ फल मिलेगा।ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो इस बार करवाचौथ पर 70 साल बाद शुभ संयोग पड़ रहा है।

आज करवाचौथ का त्योहार है। इसे संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। देश भर में इसकी धूम है। घरों की छत से लेकर धार्मिक स्थलों पर पति-पत्नी बाहर निकलकर चांद का दीदार किया। वहीं, कई जगह बादलों के होने के कारण चांद नहीं दिखा।

जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में रात 8.16 बजे चांद का दीदार हुआ। वहीं, दिल्ली से सटे इलाकों में भी लगभग इस समय चांद देखा गया। इस साल 17 अक्टूबर को पड़ने वाला करवाचौथ बेहद खास है। इस बार के करवाचौथ पर सालों बाद दुर्लभ संयोग पड़ रहा है।

मेंहदी रचाकर, हाथों में सुहाग की चूड़ी पहन, 16 शृंगार करके मां करवा और चांद की आरधना करने वाली महिलाओं को इस साल करवाचौथ पर शुभ फल मिलेगा। ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो इस बार करवाचौथ पर 70 साल बाद शुभ संयोग पड़ रहा है। इस योग में रोहिणि नक्षत्र के साष मंगल योग बन रहा है।

मात्र 13 घंटे 56 मिनट का होगा व्रत
कार्तिक मास की चतुर्थी तिथी को मनाया जाने वाला करवाचौथ इस बार बेहद खास होगा। इस बार व्रत की अवधि मात्र 13 घंटे 56 मिनट की रहने वाली है। वहीं बताया ये भी जा रहा है कि इस साल सुहागिनों को उनके व्रत का शुभ फल भी मिलेगा।

करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं गौरी और गणेश की विधि-विधान से पूजा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। इस पूजा के लिए महिलाएं खूब सजती सवंरती हैं। मगर क्या आप जानती हैं कि महिलाएं इस दिन 16 श्रृंगार करती हैं। इन साज-सज्जा के समानों कुछ जरूरी चीजें होती हैं जिसे इस्तेमाल करना जरूरी होता है।शारदीय नवरात्रि के बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार पर महिलाएं सुबह से व्रत रखती हैं। बिना पानी पिएं शाम को चांद देखकर ही व्रत खोलती हैं। करवाचौथ की कथा पढ़ने के बाद ही यह व्रत शुरू हो जाता है। करवाचौथ पर कुछ चीजों का ध्याद देना महिलाओं को बेहद जरूरी है।

करवा चौथ पर देश के अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय

राजधानी दिल्ली में चांद 8:16 बजे दिखाई देगा। इसी के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में लगने वाले नोएडा में भी चांद इसी समय दिखाई देगा। गुरुग्राम में यह 8:17 बजे दिखेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में चांद निकलने का समय थोड़ा आगे खिसक गया है। मुंबई में यह 8 बजकर 50 मिनट पर निकलेगा।यूपी के लखनऊ चांद 8:04 बजे, कानपुर में 8:07 बजे और प्रयागराज में प्रयागराज में 8:02 बजे दिखाई देगा। देहरादून में यह 8:10 बजे निकलेगा। राजस्थान के जयपुर में चांद 8:25 बजे निकलेगा।शिमला में 8:12 बजे, गांधीनगर में 8:44 बजे, इंदौर में 8:32 बजे, भोपाल में 8:25 बजे, अहमदाबाद में 8:45 बजे, कोलकाता में 8:40 बजे, पटना में 7:48 बजे चांद दिखाई देगा।इसी के साथ चंडीगढ़ में 8:14 बजे, लुधियाना में 8:17 बजे, जम्मू में 8:18 बजे, बंगलूरू में 8:40 बजे चांद के दर्शन होंगे।पूर्वोत्तर में असम में चांद का दीदार देश की अन्य जगहों से पहले यानी 7:22 बजे होंगे।कहा जा रहा है कि इस बार चांद निकलने का समय एकदम शुभ मुहूर्त में है।

उप्र में सरकारी स्कूलों में कार्यरत विवाहित शिक्षिकाओं को करवाचौथ की छुट्टी

उत्तर प्रदेश सरकार ने पहली बार सरकारी स्कूलों में कार्यरत विवाहित महिलाओं के लिये करवाचौथ की छुट्टी की घोषणा की है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा विभाग के अन्तर्गत आने वाले सभी सरकारी स्कूलों में काम करने वाली विवाहित शिक्षिकाओं को गुरुवार को करवा चौथ पर छुट्टी दी गयी है।

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव आर पी मिश्रा ने बताया कि महिलायें चूंकि व्रत रखती हैं इसलिये उन्हें आज के दिन आराम की जरूरत होती है। विशेषकर उत्तर भारत में महिलायें करवाचौथ पर अपने पति की लंबी आयु के लिये व्रत रखती हैं। 

Web Title: Karwachauth: Dhoom all over the country, husband and wife went out and made moon look

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे