VIDEO: करवाचौथ की शॉपिंग करने आई महिला को आंटी कहने पर बवाल, खरीददारी छोड़ बाल पकड़ जमकर पीटा, बचाव मे आई पुलिस
By अमित कुमार | Updated: November 3, 2020 16:13 IST2020-11-03T12:12:49+5:302020-11-03T16:13:04+5:30
महिलाओं को करवाचौथ का इंतजार सालभर रहता है। ऐसे में इसकी तैयारी भी हफ्ता भर पहले शुरू हो जाती है।

मार्केट में आंटी कहने पर हुई जमकर लड़ाई। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)
इस साल बुधवार 4 नंवबर को महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखेंगी। इस दिन को और खास बनाने के लिए वह शॉपिंग के लिए मार्केट में भी जमकर खरीददारी कर रही हैं। कोरोना काल के बाद एक बार फिर महिलाएं अधिक संख्या में बजार में शॉपिंग के लिए निकली हैं। इस दौरान यूपी के एटा शहर में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सभी के होश उड़ा दिए। दरअसल, मार्केट में एक लड़की ने महिला को आंटी कह दिया और इस पर दोनों के बीच जमकर लड़ाई हो गई।
हिंदुस्तान में छपी खबर के मुताबिक करवाचौथ की खरीददारी करने गई एक महिला ने लड़की को पकड़कर पीट दिया। लड़की गलती बस इतनी थी कि उसने महिला को आंटी कह दिया था। बस इतना सुनते ही महिला लड़की पर बुरी तरह भड़क गई और उसे बाल पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दोनों को अलग किया।
सोमवार देर शाम एक दुकान पर खरीददारी करने के लिए कई महिलाएं खड़ी थी। तभी एक लड़की ने महिला को आंटी कहकर संबोधित किया। आंटी सुनते ही महिला उस लड़की से उलझ पड़ी और मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई। इसके बाद पुलिस ने वहां आकर मामले को संभालने का काम किया।
यूपी के एटा में आंटी कहने पर भड़की महिला, करवा चौथ की खरीददारी छोड़ बाल पकड़कर पीटा#UttarPradeshpic.twitter.com/yIr9werUzW
— Hindustan (@Live_Hindustan) November 3, 2020
करवाचौथ के खास मौके पर बाजारों में ठेलों पर करवा, दीये, सीक, चलनी के साथ ही पूजन विधि एवं कहानी की किताबें बिक रही हैं। शादीशुदा महिलाओं को करवा चौथ से पहले कई सामानों की खरीदारी करनी होती है। इस दिन पहनने के लिए कपड़ा, ज्वेलरी और मेकअप जैसी कई चीजों की खरीदारी के लिए बाज़ार जाती हैं।