लाइव न्यूज़ :

‘करुवन्नूर को-ऑपरेटिव बैंक’ घोटाला: अदालत ने पूर्व अधिकारी को दी जमानत

By भाषा | Updated: December 13, 2021 15:04 IST

Open in App

कोच्चि (केरल), 13 दिसंबर केरल उच्च न्यायालय ने 100 करोड़ के ऋण घोटाले में आरोपी ‘करुवन्नूर को-ऑपरेटिव बैंक’ के निदेशक मंडल के एक पूर्व सदस्य को जमानत दे दी है।

माकपा नियंत्रित ‘करुवन्नूर को-ऑपरेटिव बैंक’ के इस अधिकारी के खिलाफ 100 करोड़ के ऋण घोटाले से जुड़े छह मामले दर्ज हैं।

अदालत ने आरोपी को सशर्त जमानत दी गई क्योंकि वह ग्लूकोमा सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं और उनके गले की सर्जरी भी हुई है।

न्यायमूर्ति शिरसी वी ने कहा, ‘‘ इसलिए, उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर गौर करते हएु, मैं उन्हें जमानत देती हूं।’’

उच्च न्यायालय ने 62 वर्षीय जोस सीए को पांच लाख रुपये मुचलके के साथ ही छह मामलों में से प्रत्येक में समान राशि के दो-दो जमानती भी पेश करने की शर्त पर जमानत दी। अदालत ने उन्हें रिहा होने के दो सप्ताह के भीतर क्षेत्राधिकार अदालत में छह मामलों में से प्रत्येक में दो-दो लाख रुपये की राशि जमा करने का भी निर्देश दिया।

अभियोजन के अतिरिक्त महानिदेशक एवं वरिष्ठ वकील ग्रेशियस कुरियाकोज और केरल सरकार तथा पुलिस की ओर से पेश हुए सरकरी वकील सीके सुरेश ने अदालत को बताया कि आरोपी ने अपने सह-आरोपियों के साथ मिलकर ‘‘ बैंक के साथ-साथ उसके जमाकर्ताओं को धोखा देने के इरादे से’’ मिलीभगत की।

उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि आरोपी ने जानबूझकर केरल सहकारी समिति अधिनियम तथा नियमों के प्रावधानों और बैंक के उप-नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन किया, जालसाजी की और इससे बड़ी राशि की हेराफेरी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह