लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के चलते इस बार नहीं लगेगा बहराइच में कार्तिक पूर्णिमा का मेला

By भाषा | Updated: November 28, 2020 15:25 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) 28 नवम्बर कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बहराइच में सरयू नदी के तट पर 100 वर्षों से लगने वाला कार्तिक पूर्णिमा का मेला इस साल नहीं लगेगा।

शहर स्थित त्रिमुहानी घाट पर दशकों से कार्तिक पूर्णिमा मेले का आयोजन स्वर्ग धाम सेवा समिति करती आई है। कार्तिक पूर्णिमा के इस मेले में बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु आते हैं और सरयू नदी में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना करते हैं। मेले में सैकड़ों ठेले, पटरी दुकानें व झूले आदि लगते हैं।

स्वर्ग धाम सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक मातनहेलिया, सचिव कुलभूषण अरोरा व प्रबंधक शीतल अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि शासन की ओर से सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए संख्या का प्रतिबंध है तथा कोविड-19 प्रोटोकाल के पालन की शर्तों के साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रम कराये जा सकते हैं।

उन्‍होंने कहा कि मेले में संभावित भीड़ को निर्धारित संख्या में रोक पाना व कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन संभव नहीं है और खाने पीने की दुकानों व भीड़ से संक्रमण फैलने का भी खतरा है, इसलिए समिति ने मेला नहीं कराने का फैसला लिया है। हालांकि, स्नान व पूजा अर्चना पर रोक नहीं है।

नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश ने बताया कि समिति ने इस वर्ष कोविड-19 संक्रमण के चलते मेला नहीं कराने की जानकारी पत्र द्वारा दी है।

उन्‍होंने कहा कि सरयू नदी में स्नान के लिए सामाजिक दूरी व कोविड-19 नियमों के पालन के साथ व्यवस्था की गयी है और यदि कोई श्रद्धालु कोविड-19 दिशानिर्देश व नियमों का पालन करते हुए पूजा करना चाहेंगे तो उन्हें रोका नहीं जाएगा, लेकिन मेले का आयोजन संभव नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos