लाइव न्यूज़ :

कार्तिक आर्यन, सूर्या और ज्योतिका ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ली

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:53 IST

Open in App

मुंबई, 22 जून अभिनेता सूर्या, अभिनेत्री राधिका आप्टे और सोहा अली खान ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए मंगलवार को टीका लगवाया।

सूर्या (45) ने इंस्टाग्राम पर टीका लगवाने के दौरान की तस्वीर साझा की। तमिल अभिनेता फरवरी में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

वहीं, अभिनेत्री आप्टे ने कोविड रोधी टीके की दूसरी खुराक लगवाई और इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। बताया जाता है कि वह ब्रिटेन में हैं। 35 वर्षीय अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ लिखा कि टीके की दूसरी खुराक भी लगवा ली है। उन्होंने साथ में हैशटैग ‘लॉन्ग लिव एनएसएच’ (एनएचएस जिंदाबाद) का इस्तेमाल किया।

ब्रिटेन में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।

अभिनेत्री सोहा अली खान ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मंगलवार को टीके की पहली खुराक लगवाई। 42 वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर टीका लगवाने के दौरान का वीडियो साझा किया।

उन्होंने अपने पति कुणाल खेमू को टैग करते हुए लिखा ‘‘ कोविड-19 रोधी टीके की खुराक लगवा ली है, आपका कैसा रहा?’’

इससे पहले खेमू ने सोमवार को कोविड रोधी टीका लगवाया था और कहा था कि वह सेट पर लौटने को तैयार हैं। सोहा आखिरी बार 2018 में आई ‘साहेब, बीबी और गैंगस्टर 3’ में दिखी थीं।

लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने भी मंगलवार को टीके की खुराक ली और लोगों से टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने का अनुरोध किया।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''एक बार में एक कदम। टीका लगवाया। हम मिलकर कोविड-19 को हरा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे