लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व स्थगित

By भाषा | Updated: November 26, 2020 12:54 IST

Open in App

हरिद्वार, 26 नवंबर हरिद्वार जिला प्रशासन ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस बार 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाला गंगा स्नान पर्व स्थगित कर दिया है ।

इस पर्व पर हर साल देश के विभिन्न भागों से यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं तथा गंगा नदी में स्नान करते हैं ।

सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से जनसमुदाय को एक स्थान पर एकत्रित होने से रोकने के लिए इस बार कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को स्थगित किया गया है । जिला प्रशासन का मानना है कि वर्तमान में विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के मामलों में हो रही वृद्धि को देखते हुए ऐसा करना जरूरी है ।

हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप हरिद्धार में 30 नवंबर को होने वाला कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व स्थगित कर दिया गया है ।

उन्होंने कहा कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध महामारी अधिनियम 1897 व आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह