लाइव न्यूज़ :

करतारपुर साहिब शूट: डीएसजीएमसी ने पाक सरकार के समक्ष मुद्दा उठाने का एमईए से आग्रह किया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 21:51 IST

Open in App

(तीसरे पैरे में संशोधन के साथ रिपीट)

नयी दिल्ली, 29 नवंबर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को सोमवार को पत्र लिखकर पाकिस्तान में महिला परिधानों के विज्ञापन के लिए गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के परिसर के इस्तेमाल का मुद्दा वहां की सरकार के समक्ष उठाने का अनुरोध किया।

सोशल मीडिया पर साझा की गईं तस्वीरों में, एक मॉडल को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित गुरुद्वारे में महिलाओं के कपड़ों के ब्रांड के विज्ञापन के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है।

माना जाता है कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव वर्ष 1521 से 1539 तक उस स्थल पर अपने अंतिम दिन बिताए थे, जहां अब गुरुद्वारा है।

डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने पत्र में लिखा है, ‘‘हम भारत सरकार से सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस गंभीर मुद्दे को तुरंत पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाने का आग्रह करते हैं।’’

पत्र में कहा गया है, ‘‘एक पाकिस्तानी व्यापार प्रचार एजेंसी ने महिलाओं के परिधानों के प्रचार के लिए ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के परिसर का इस्तेमाल किया। एजेंसी/मॉडल के इस कृत्य ने दुनिया भर में सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्थानीय प्रशासन ने इस तरह के प्रचार (एसआईसी) के लिए एक एजेंसी को धार्मिक पूजा स्थल का उपयोग करने की अनुमति दी।’’

सिरसा ने कहा कि सिख संगत से कई शिकायतें मिली हैं कि लोग गुरुद्वारा परिसर को ‘‘पिकनिक स्थल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं या टिकटॉक वीडियो शूट करने के लिए अश्लील कपड़े पहन रहे हैं जो हमारी भावनाओं को आहत करता है।’’

पत्र में कहा गया है, “यह व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है। … हम गुरुद्वारा साहिबों की पवित्रता का अनादर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं; ठीक उसी तरह जैसे पाकिस्तान सरकार ने एक ऐतिहासिक मस्जिद में एक डांस वीडियो शूट करने के लिए अभिनेत्री सबा कमर के खिलाफ कार्रवाई की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं