लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू ने करतारपुर साहिब शिलान्यास कार्यक्रम में कहा, दोनों देशों को दूरियां और नफरत मिटानी होगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2018 16:47 IST

Kartarpur sahib corridor updates: सिद्धू ने शिलान्यास कार्यक्रम में इमरान खान की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने कहा कि इमरान मेरा यार है और आज इसकी कोशिशों के कारण ही सिखों को इतना बड़ा तोहफा मिला है।

Open in App

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू करतारपुर साहिब कॉरिडोर के शिलान्यास में पाकिस्तान गए हुए हैं।  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज इसका शिलान्यास किया। सिद्धू ने शिलान्यास कार्यक्रम में इमरान खान की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने कहा कि इमरान मेरा यार है और आज इसकी कोशिशों के कारण ही सिखों को इतना बड़ा तोहफा मिला है। उन्होंने इमरान खान की तारीफ करते हुए कविता भी पढ़ी। 

 

सिद्धू के मुताबिक, दोनों देशों को नफरत और आपसी दूरियां मिटाकर आगे बढ़ना होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में एक फिल्म दिखाई गई, जिसमें जिन्ना से लेकर नवजोत सिंह सिद्धू के बयानों को दिखाया गया। कार्यक्रम में सिद्धू ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर आगे बढ़ने के लिए इमरान खान की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम में पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा भी मौजूद रहे। 

 

इस समारोह में खालिस्तानी अलगाववादियों की भी मौजूदगी दिखी। आतंकी सरगना हाफिज सईद का सहयोगी और खालिस्तान समर्थक नेता गोपाल चावला तो पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा के साथ खड़ा दिखा। चावला ने बाजवा से हाथ भी मिलाया। गोपाल चावला अपने भारतविरोधी रुख के वजह से जाना जाता है। लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों से उसका करीबी रिश्ता है।

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरनवजोत सिंह सिद्धूइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह