लाइव न्यूज़ :

करतारपुर साहिबः उद्घाटन में नहीं जाएंगे CM अमरिंदर, कहा- मनमोहन सिंह के जाने का सवाल नहीं

By स्वाति सिंह | Updated: October 3, 2019 18:54 IST

पिछले ही महीने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने घोषणा की थी कि पाकिस्तान ने नवंबर में होने वाले करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन में नहीं जाएंगे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंहपाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे के उद्घाटन मनमोहन सिंह को आमंत्रित किया है

पूर्व प्रधानमंत्री सिंह पाकिस्तान स्थित करतारपुर कॉरिडोर गुरुद्वारा जाने वाले जत्थे में शामिल नहीं होंगे। पहले खबरें थीं कि मनमोहन सिंह ने 9 नवंबर को करतारपुर गुरद्वारा जाने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। पंजाब मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठकराल ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने के दौरान मेरे पाकिस्तान जाने का सवाल नहीं उठता है। यही नहीं उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मनमोहन सिंह भी ऐसा नहीं करेंगे।

पिछले ही महीने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने घोषणा की थी कि पाकिस्तान ने नवंबर में होने वाले करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित करने का फैसला किया है। 

यह कॉरिडोर करतारपुर स्थित दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से जोड़ेगा जिससे भारतीय श्रद्धालु वीजा मुक्त आवाजाही कर सकेंगे। करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को केवल परमिट लेना होगा।

विदेश मंत्रालय के अनुसार शुरू में 5000 श्रद्धालुओं को भारत से हर रोज करतारपुर जाने की इजाजत मिलेगी। बाद में यह संख्या 10 हजार तक हो सकती है।

सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव के 12 नवंबर को होने वाले 550 वें प्रकाश पर्व से तीन दिन पहले नौ नवंबर को पाकिस्तान सिख श्रद्धालुओं के लिए इस कॉरिडोर को खोलेगा। 

टॅग्स :मनमोहन सिंहकांग्रेसअमरिंदर सिंहपंजाबपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो