लाइव न्यूज़ :

भारत ने करतारपुर साहिब जाने वाले VVIP को लेकर जताई चिंता, पाकिस्तान से कहा- उच्च स्तर की दें सुरक्षा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 6, 2019 17:24 IST

करतारपुर जाने वाले पहले जत्थे में वीवीआईपी लोगों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी व 150 सांसद शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान स्थित करतारपुर गलियारे का इस सप्ताह नौ नवंबर को उद्घाटन होना है। भारत ने करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है।

पाकिस्तान स्थित करतारपुर गलियारे का इस सप्ताह नौ नवंबर को उद्घाटन होना है। इससे पहले भारत ने करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। उसने पाकिस्तान से कहा है कि भारतीय वीवीआईपी को उच्चतम स्तर की सुरक्षा प्रदान की जाए। 

करतारपुर जाने वाले पहले जत्थे में वीवीआईपी लोगों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी व 150 सांसद शामिल हैं। वहीं, 575 भारतीय श्रद्धालु श्रद्धालु पहले जत्थे में गुरुद्वारा दरबार साहिब जा रहे हैं।  गुरुद्वारा ननकाना साहिब उस स्थान पर है, जहां गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। वर्ष 2019 को उनके 500वें प्रकाश पर्व या जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। गुरु नानक देव की 550वीं जयंती 12 नवंबर को है और इससे पहले नौ नवंबर को करतारपुर गरियारे का उद्घाटन किया जाएगा।

इधर, करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले पाकिस्तान की ओर से रिलीज किये गये एक वीडियो में खालिस्तानी नेता रहे भिंडरांवाला को दिखाये जाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि वे पहले दिन से इस बारे में आगाह कर रहे थे कि यहां भी पाकिस्तान की कोई चाल छुपी हो सकती है।

पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से सोमवार को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन को लेकर वीडियो जारी किया गया था जिस पर ये विवाद मचा है। दरअसल, पाकिस्तान की ओर से जो वीडियो जारी किया गया है उसके एक क्लिप में अलगाववादी और खालिस्तानी नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाला, मेजर जनरल शाबेग सिंह और अमरीक सिंह की तस्वीरें नजर आ रही हैं।

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह