लाइव न्यूज़ :

Kartarpur Corridor: करतारपुर गलियारे के उद्घाटन पर भारत-पाकिस्तान के बीच तकनीकी बैठक ‘जीरो प्वाइंट’ पर शुरू

By भाषा | Updated: August 30, 2019 11:30 IST

सिख तीर्थयात्रियों को करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल अनुमति लेनी होगी। करतारपुर साहिब की स्थापना गुरू नानक देव ने 1522 में की थी। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैसल ने साप्ताहिक ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘करतारपुर गलियारे पर तनकीकी बैठक कल जीरो प्वाइंट पर होगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देयह गलियारा 1947 में भारत की आजादी के बाद से दोनों पड़ोसी देशों के बीच पहला वीजा मुक्त गलियारा भी होगा। जीरो प्वाइंट वह बिंदु है जहां गलियारे का भारतीय हिस्सा और पाकिस्तानी हिस्सा मिलेंगे।

भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच करतारपुर गलियारे को लेकर तकनीकी बैठक ‘जीरो प्वाइंट’ पर शुरू हुई।  इससे पहले पाकिस्तान ने पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार (29 अगस्त) को एक बयान जारी किया था। जिसमें कहा था कि करतारपुर गलियारा खोलने पर एक तकनीकी बैठक 30 अगस्त को जीरो प्वाइंट पर होगी।

यह गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर में दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा तथा भारतीय सिख तीर्थयात्रियों की वीजा मुक्त आवाजाही की सुविधा प्रदान करेगा। सिख तीर्थयात्रियों को करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल अनुमति लेनी होगी।

करतारपुर साहिब की स्थापना गुरू नानक देव ने 1522 में की थी। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैसल ने साप्ताहिक ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘करतारपुर गलियारे पर तनकीकी बैठक कल जीरो प्वाइंट पर होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और करतारपुर साहिब गलियारे पर तकनीकी बैठक जीरो प्वाइंट पर 30 अगस्त को आयोजित की जा रही है।’’ जीरो प्वाइंट वह बिंदु है जहां गलियारे का भारतीय हिस्सा और पाकिस्तानी हिस्सा मिलेंगे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान करतारपुर साहिब गलियारे को पूरा करने और उसका उद्घाटन करने के लिए प्रतिबद्ध है जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री ने ऐलान किया था।’’ पाकिस्तान और भारत गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर 12 नवंबर को लाहौर से करीब 125 किलोमीटर दूर नारोवाल में गलियारे के उद्घाटन के संबंध में अब भी तौर-तरीकों पर विचार कर रहे हैं। यह गलियारा 1947 में भारत की आजादी के बाद से दोनों पड़ोसी देशों के बीच पहला वीजा मुक्त गलियारा भी होगा। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?