लाइव न्यूज़ :

करतारपुर कॉरिडोरः पंजाब CM अमरिंदर सिंह ने पकिस्तान को चेताया, बोले-हमारे पास बड़ी सेना है, हम तैयार हैं

By भाषा | Updated: November 26, 2018 22:15 IST

बहुप्रतीक्षित कोरीडोर की आधारशिला रखने वाले उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने इसे द्विपक्षीय संबंधों में ‘‘नये अध्याय की शुरुआत’’ बताया और कहा कि यह पुरानी दरारों के बीच ‘‘एकता’’ के पुल के रूप में काम करेगा।

Open in App

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने करतारपुर साहिब कोरीडोर के लिए आधारशिला रखने के कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान को भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियां रोकने की चेतावनी दी और कहा, ‘‘हमारे पास बड़ी सेना है और हम तैयार हैं।’’ 

बहुप्रतीक्षित कोरीडोर की आधारशिला रखने वाले उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने इसे द्विपक्षीय संबंधों में ‘‘नये अध्याय की शुरुआत’’ बताया और कहा कि यह पुरानी दरारों के बीच ‘‘एकता’’ के पुल के रूप में काम करेगा।

बहरहाल, नायडू ने दुख जताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों ने आतंकवाद को अपनी नीति बना लिया है और भारत अपनी धरती पर आतंकवाद तथा निर्दोष लोगों की हत्या की अनुमति नहीं देगा। बहरहाल, उन्होंने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने जहां बुधवार को पाकिस्तान में रखे जाने वाले आधारशिला कार्यक्रम के निमंत्रण को ठुकरा दिया वहीं उनकी कैबिनेट के सहयोगी नवजोत सिंह सिद्धू कार्यक्रम में जाएंगे। सिद्धू ने सिख श्रद्धालुओं की बहुप्रतीक्षित मांग को स्वीकार करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को ‘‘फरिश्ता’’ करार दिया।

सिद्धू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस कोरीडोर में काफी संभावनाएं हैं, केवल राजनीतिक इच्छा शक्ति की जरूरत थी जिसे पाकिस्तान के फरिश्ते (इमरान खान) के साथ ही हमारी सरकार ने कर दिखाया।’’ 

पाकिस्तान नहीं जाने के अपने निर्णय का बचाव करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पंजाब 20 वर्षों से आतंकवाद से पीड़ित है और आज भी भुगत रहा है... इसलिए हिंसा रूकने तक मैं पाकिस्तान नहीं जाऊंगा। मेरा दिल वहां जाने के लिए कहता है लेकिन मैंने अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई है।’’ 

सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी सिंह ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख की आलोचना की लेकिन सद्भावना दिखाने के लिए वहां के प्रधानमंत्री की प्रशंसा की।

टॅग्स :अमरिंदर सिंहपंजाबपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह