लाइव न्यूज़ :

भारत और पाकिस्तान के बीच की 'शत्रुता' मिटाएगा करतारपुर गलियारा: नवजोत सिंह सिद्धू

By भाषा | Updated: November 28, 2018 03:13 IST

प्रधानमंत्री इमरान खान बुधवार को गलियारे की आधारशिला रखेंगे।सिद्धू ने इस गलियारे को संभव बनाने के लिए खान को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच शांति को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा, ‘‘इससे दोनों देशों के बीच शत्रुता मिटेगी।’’ 

Open in App

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि करतारपुर गलिायरा भारत और पाकिस्तान के बीच शांति को बढ़ावा देगा तथा ‘‘शत्रुता’’ मिटाएगा और इससे क्रिकेट रिश्तों की बहाली समेत दोनों देशों के बीच अनंत सभावनाओं का निर्माण होगा।

सिद्धू भारतीय पत्रकारों के एक समूह के साथ यहां आये हैं ताकि वह लाहौर से करीब 120 किलोमीटर दूर नारोवाल में करतारपुर गलियारे की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में शामिल हो सकें। वाघा सीमा पर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

चार किलोमीटर लंबा यह गलियारा भारत के गुरदासपुर जिला स्थित डेरा बाबा नानक को पाकिस्तान में नारोवाल में गुरुद्वारा करतारपुर साहिब से जोड़ेगा। यह गलियारा भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारे तक वीजा मुक्त पहुंच मुहैया कराएगा। 

प्रधानमंत्री इमरान खान बुधवार को गलियारे की आधारशिला रखेंगे।सिद्धू ने इस गलियारे को संभव बनाने के लिए खान को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच शांति को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा, ‘‘इससे दोनों देशों के बीच शत्रुता मिटेगी।’’ 

उन्होंने मीडिया से कहा, ‘‘इमरान खान ने तीन महीने पहले जो बीज बोये थे वह अब एक पेड़ बन गया है। सिख समुदाय के लिए यह खुशी का पल है कि बाबा गुरु नानक का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बिना किसी परेशानी के करतारपुर पहुंचने के लिए एक गलियारा मिल जाएगा।’’ 

उन्होंने कहा कि गलियारा खुलने से 71 वर्षों का इंतजार समाप्त हो गया है। सिद्धू ने कहा, 'करतारपुर गलियारा शांति का पथ साबित होगा।' उन्होंने इसे ‘‘अनंत संभावनाओं वाला गलियारा’’ करार दिया और कहा कि ऐसी पहलों से (दोनों देशों के बीच) शांति को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने इसे ‘‘अनंत संभावनाओं वाला कोरीडोर’’ करार दिया और कहा कि इस तरह की पहल से शांति को बढ़ावा मिलेगा।

दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध बहाली के बारे में पूछे जाने पर सिद्धू ने कहा, ‘‘दोनों देशों में ऐसे कई कलाकार और क्रिकेटर हैं जिन्हें सभी प्यार करते हैं और भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होने चाहिए।' उन्होंने कहा, ‘‘इमरान खान, वसीम अकरम और जावेद मियांदाद के भारत में कई प्रशंसक हैं। इसी तरह से पाकिस्तान में शाहरुख और सलमान खान के काफी प्रशंसक हैं।''

उन्होंने कहा, ‘‘धर्म को राजनीति की आंखों से नहीं देखा जाना चाहिए।’’पाकिस्तान यात्रा करने के उनके निर्णय की आलोचना संबंधी सवाल पर सिद्धू ने कहा, ‘‘जो मेरी आलोचना करते हैं मैं उन लोगों को माफ करता हूं।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं बचपन से ही इमरान खान का प्रशंसक रहा हूं।’’ 

करतारपुर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित नारोवाल जिले के शकरगढ़ में स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने वहां अपने जीवन के 18 वर्ष से अधिक समय बिताया था। करतारपुर साहिब गुरुद्वारा रावी नदी के किनारे स्थित है। 

सोमवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरदासपुर में गलियारे की आधारशिला रखी थी। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरनवजोत सिंह सिद्धूपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां