लाइव न्यूज़ :

करतारपुर कॉरिडोर: तकनीकी पहलुओं पर बातचीत के लिए आज मिलेंगे भारत-पाक के अधिकारी

By भाषा | Updated: April 17, 2019 06:04 IST

भारत और पाकिस्तान ने करतारपुर में गरुद्वारा दरबार साहिब के लिए प्रस्तावित गलियारा के संबंध में तकनीकी मुद्दों पर चर्चा के लिए यहां सीमा पर मंगलवार को वार्ता की।

Open in App

भारत और पाकिस्तान ने करतारपुर में गरुद्वारा दरबार साहिब के लिए प्रस्तावित गलियारा के संबंध में तकनीकी मुद्दों पर चर्चा के लिए यहां सीमा पर मंगलवार को वार्ता की। अधिकारियों ने बताया कि जीरो लाइन पर अस्थायी टैंट में तकरीबन चार घंटे तक चली वार्ता में दोनों देशों के विशेषज्ञों और तकनीकी कर्मियों ने पुल बनने के समय, सड़क की रूपरेखा और प्रस्तावित क्रॉसिंग प्वाइंट के इंजीनियरिंग पहलुओं पर बातचीत की।

उन्होंने बताया कि सौहार्द्रपूर्ण माहौल में बातचीत हुई और प्रस्तावित परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी। हालांकि बैठक के दौरान नागरिकों को भारत की ओर उस स्थान पर भी नहीं जाने दिया गया जहां से दूरबीन की मदद से गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन किये जाते हैं।

पाकिस्तानी दल में विदेश मंत्रालय और धर्म तथा संघीय कार्य विभाग के प्रतिनिधि थे। भारतीय दल में भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग और सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी थे। पिछले माह भी भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। भाषा आशीष पवनेश पवनेश

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल