लाइव न्यूज़ :

करणी सेना ने फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के शीर्षक पर आपत्ति जताई

By भाषा | Updated: May 31, 2021 19:12 IST

Open in App

जयपुर, 31 मई श्री राजपूत करणी सेना ने राजपूत शासक पृथ्वीराज चौहान पर बन रही फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के शीर्षक पर आपत्ति जताई है।

संगठन का कहना है कि फिल्म महान राजपूत राजा पर आधारित है लेकिन फिल्म का शीर्षक इस तथ्य को नहीं दर्शाता है और यह सिर्फ ‘पृथ्वीराज’ है जो अंतिम हिन्दू शासक का अपमान है।

श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल मकराना ने सोमवार को कहा, ‘‘फिल्म निर्माता ने महान अंतिम हिन्दू शासक और राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान पर फिल्म बनाई है। फिल्म का नाम केवल पृथ्वीराज कैसे रखा जा सकता है? शीर्षक में पूरा नाम होना चाहिए।’’

मकराना ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘‘दिलीप सिंह के नेतृत्व में हमारी मुम्बई की टीम ने चार दिन पूर्व इस आपत्ति को लेकर मुम्बई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया है। पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।’’

मकराना के नेतृत्व में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पिछले वर्ष मार्च में जयपुर के बाहरी इलाके में फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग के दौरान भी बाधा खड़ी करने की कोशिश की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि फिल्म पृथ्वीराज चौहान पर आधारित है, हम पटकथा के माध्यम से सुनिश्चित करना चाहते हैं कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। फिल्म के निर्देशक ने हमें भरोसा दिया है कि फिल्म की पटकथा उपलब्ध करवा दी जायेगी लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हुआ। उस समय निर्देशक ने फिल्म का शीर्षक नहीं बताया था। अब यह स्पष्ट है कि फिल्म का शीर्षक सिर्फ ‘पृथ्वीराज’ है जो राजा की महानता के साथ अन्याय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे