लाइव न्यूज़ :

करणी सेना ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के शीर्षक पर आपत्ति जताई

By भाषा | Updated: May 31, 2021 20:11 IST

Open in App

जयपुर/मुंबई, 31 मई श्री राजपूत करणी सेना ने अक्षय कुमार अभिनीत आगामी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के शीर्षक पर आपत्ति जताई है।

संगठन का कहना है कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म महान राजपूत राजा पर आधारित है लेकिन फिल्म का शीर्षक इस तथ्य को नहीं दर्शाता है और यह सिर्फ ‘पृथ्वीराज’ है जो अंतिम हिन्दू शासक का अपमान है।

श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल मकराना ने सोमवार को कहा, ‘‘फिल्म निर्माता ने महान अंतिम हिन्दू शासक और राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान पर फिल्म बनाई है। फिल्म का नाम केवल पृथ्वीराज कैसे रखा जा सकता है? शीर्षक में पूरा नाम होना चाहिए।’’

मकराना ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘दिलीप सिंह के नेतृत्व में हमारी मुंबई की टीम ने चार दिन पूर्व मुंबई पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराकर मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।’’

मकराना के नेतृत्व में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पिछले वर्ष मार्च में जयपुर के बाहरी इलाके में फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग के दौरान भी बाधा खड़ी करने की कोशिश की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि फिल्म पृथ्वीराज चौहान पर आधारित है, हम पटकथा के माध्यम से सुनिश्चित करना चाहते थे कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ कोई छेड़छाड़ न हो। फिल्म के निर्देशक ने हमें भरोसा दिया था कि फिल्म की पटकथा उपलब्ध करा दी जाएगी, लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हुआ। उस समय निर्देशक ने फिल्म का शीर्षक नहीं बताया था। अब यह स्पष्ट है कि फिल्म का शीर्षक सिर्फ ‘पृथ्वीराज’ है जो राजा की महानता के साथ अन्याय है।’’

फिल्म का निर्देशन जाने-माने लेखक एवं निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। इसमें वर्ष 2017 में विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर संयोगिता की भूमिका में हैं।

यह फिल्म नवंबर में रिलीज होनी थी, लेकिन कोविड-19 के चलते ऐसा नहीं हो पाया और इसके लिए अभी कोई नयी तारीख तय नहीं हो पाई है।

संगठन ने 2018 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू