लाइव न्यूज़ :

कोविड का मुकाबला करने के लिए कर्नाटक की स्वास्थ्य अवसंरचना में काफी वृद्धि की गयी :स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: May 23, 2021 20:38 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 मई कोविड-19 संकट के प्रबंधन को लेकर कर्नाटक सरकार का बचाव करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने रविवार को कहा कि राजस्व की कमी के बावजूद इस महामारी पर काबू पाने के लिए राज्य में स्वास्थ्य अवसंरचना में काफी वृद्धि की गयी है।

मंत्री के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि रोजाना डेढ़ से दो लाख नमूनों की जांच की क्षमता, 1,015 मीट्रिक ऑक्सीजन की उपलब्धता, 22000 से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था, जरूरत के हिसाब से रेमडेसिविर की आपूर्ति राज्य सरकार द्वारा उठाये गये विभिन्न कदमों में शामिल हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कनार्टक में स्वास्थ्य अवसंरचना में सुधार के लिए मिलकर काम किया। उसमें दावा किया गया है कि इससे दूसरी लहर के प्रभावों को कम करने और मरीजों को समय से उपचार प्रदान करने में मदद मिली।

बयान में कहा गया है, ‘‘इस महामारी के दौरान स्वास्थ्य अवसंरचना में अहम बदलाव हासिल किये गये। राजस्व की कमी के बाद भी सारे संसाधन स्वास्थ्य अवसंरचना बढ़ाने में लगाये गये।’’

मंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब खासकर दूसरी लहर के दौरान कोविड संकट के प्रबंधन को लेकर सरकार विपक्षी दलों समेत विभिन्न वर्गों के निशाने पर है। वे सभी बिस्तरों, ऑक्सीजन, अहम दवाओं की कमी एवं टीकाकरण का मुद्दा उठा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos