लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के खिलाफ कर्नाटक की लड़ाई सराहनीय : राज्यपाल वजूभाई वाला

By भाषा | Updated: January 26, 2021 17:57 IST

Open in App

बेंगलुरु, 26 जनवरी कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार पृथक-वास में रहने वालों की निगरानी के लिए तकनीक का उपयोग कर रही है।

फील्ड मार्शल मानिक शॉ मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के खिलाफ कर्नाटक की लड़ाई सराहनीय है और सरकार पृथक-वास में रहने वालों की निगरानी के लिए तकनीक का उपयोग कर रही है। कोविड-19 महामारी के दौरान लोग हेल्पलाइन का उपयोग कर रहे हैं।’’

राज्यपाल ने कहा कि भारत ने महामारी को चुनौती के रूप में लिया और पीपीई तथा वेंटिलेटर निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया और भारत ने दो टीके विकसित किए हैं जिनका निर्यात भी किया जा रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान कर्नाटक में विनिर्माण क्षेत्र के 16 लाख कामगारों को कुल 824.31 करोड़ रुपये की एक बार वित्तीय सहायता और 90 लाख भोजन किट दिए गए।

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के दौरान राज्य सरकार ने 63.59 लाख लोगों को 5,300-5,300 रुपये की वित्तीय सहायता दी। इससे किसानों, ऑटो चालक, जुलाहों और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को लाभ हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले