लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य मंत्री ने किया आगाह, कहा- कर्नाटक में कोविड-19 का आंकड़ा अगले 15 से 30 दिनों में हो सकता है दो गुना

By भाषा | Updated: July 12, 2020 16:25 IST

कर्नाटक में शनिवार तक कोविड-19 के कुल 36 हजार 216 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 613 मरीजों की मौत हो चुकी है और 14 हजार 716 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने कहा कि कर्नाटक में अगले 15 से 30 दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुना हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि आने वाले दो महीने इस महामारी से निपटने को लेकर सरकार के लिए बड़ी चुनौती होंगे।

बेंगलुरु।कर्नाटक में अगले 15 से 30 दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुना हो सकते हैं और आने वाले दो महीने इस महामारी से निपटने को लेकर सरकार के लिए बड़ी चुनौती होंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने यह जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हालांकि घबराने और चिंता करने की कोई बात नहीं है। लोगों को कोविड-19 संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करते रहना चाहिए। कर्नाटक में शनिवार तक कोविड-19 के कुल 36,216 मामले सामने आए हैं जिनमें से 613 मरीजों की मौत हो चुकी है और 14,716 मरीज ठीक हो चुके हैं।

श्रीरामुलु ने शनिवार को कहा, “बेंगलुरु में 14 जुलाई, मंगलवार रात आठ बजे से 22 जुलाई सुबह पांच बजे तक एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। नियम और दिशानिर्देश भी लागू रहेंगे। हर रोज कोरोना वायरस के 2,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “कर्नाटक में अगले 15 से 30 दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुना हो सकते हैं और आने वाले दो महीने इस महामारी से निपटने को लेकर सरकार के लिए बड़ी चुनौती होंगे।”

संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का हवाला देते हुए श्रीरामुलु ने कहा कि घबराने की कोई जरुरत नहीं है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एच डी कुमारस्वामी ने संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर 14 से 22 जुलाई तक बेंगलुरु शहर और ग्रामीण जिलों में सरकार द्वारा घोषित पूर्ण लॉकडाउन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि संक्रमण से प्रभावित अन्य जिलों में लॉकडाउन लगाने की आवश्यकता है और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अंतर-जिला आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

टॅग्स :कर्नाटककोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल