कर्नाटक: कुमारस्वामी की सरकार ने मंत्रिमंडल का किया विस्तार, दो विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2019 13:55 IST2019-06-14T13:55:37+5:302019-06-14T13:55:37+5:30
कर्नाटक सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार पहले 12 जून (बुधवार) को होना तय था, लेकिन साहित्यकार, अभिनेता गिरीश कर्नाड के निधन की वजह से राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया था। जिसके बाद शुक्रवार (13 जून) को कैबिनेट का विस्तार हुआ।

कर्नाटक: कुमारस्वामी की सरकार ने मंत्रिमंडल का किया विस्तार, दो विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की सरकार ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार किया है। जिसमें दो निर्दलीय विधायक आर शंकर और एस नागेश ने मंत्री पद की शपथ ली है। आर शंकर ने कांग्रेस की ओर से और नागेश ने जेडीएस की ओर से मंत्री पद की शपथ ली है। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार है।
कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने राजभवन में 13 जुन को दोपहर ढेड बजे मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले। कर्नाटक में 34 मंत्रियों में कांग्रेस के 22 और जेडीएस के 12 मंत्री हैं। लेकिन तीन पद खाली थे, जिसमें आर शंकर और नागेश ने तो शपथ ले ली है। लेकिन एक पद अभी भी खाली है।
Karnataka: R Shankar & H Nagesh take oath as state cabinet ministers at Rajbhavan in Bengaluru. pic.twitter.com/leCQrZeneq
— ANI (@ANI) June 14, 2019