लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक : शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने कार के भीतर प्रेमिका संग खुद को लगाई आग

By भाषा | Updated: August 14, 2021 18:46 IST

Open in App

चामराजनगर , 14 अगस्त कर्नाटक के चामराजनगर में शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर 23 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर खुद को और अपनी प्रेमिका को कार में बंद कर आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मामबली गांव के बाहर जली हुई कार में श्रीनिवास (23) और कंचना (22) के शव बरामद किए गए। अगारा-मामबली पुलिस थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक कार के भीतर पेट्रोल छिड़कने के बाद आग लगाई गयी, जिसके कारण दोनों की जलकर मौत हो गयी। दोनों एक ही कक्षा में पढ़ाई करते थे।

पुलिस के मुताबिक कंचना सरकारी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती थी जबकि श्रीनिवास टैक्सी चालक था। श्रीनिवास ने कंचना के सामने कई बार शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उसने हर बार प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। पुलिस के अनुसार श्रीनिवास ने शुक्रवार को कंचना को अपनी कार में गांव तक छोड़ने का प्रस्ताव दिया और उसे कार में ले गया। श्रीनिवास ने तीन महीने पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग