लाइव न्यूज़ :

सरकार गिराने संबंधी कुमारस्वामी के बयान पर येदियुरप्पा का पलटवार

By भाषा | Updated: June 19, 2019 22:17 IST

मंगलवार को रामनगर में एक गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने कहा था कि उनकी सरकार गिराने के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं और कौन इसके पीछे है, वह उसे जानते हैं। 

Open in App

 भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई के प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने राज्य के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के इस आरोप पर बुधवार को पलटवार किया कि भाजपा उनके एक विधायक को रिश्वत देने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेता ने उनसे ऐसा प्रयास करने वालों के नाम बताने को कहा।

येदियुरप्पा ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री इस प्रकार के आरोप लगाने से पहले नामों का खुलासा नहीं करते हैं तो इसे ऐसा देखा जाएगा जैसे वह अपनी ही पार्टी के विधायकों पर संदेह कर रहे हैं। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री हताशा के कारण भाजपा के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं।

येदियुरप्पा ने कहा,‘‘हम कह चुके हैं कि हम इस प्रकार की चीजों में शामिल नहीं है...जद(एस)-कांग्रेस के 18-20 विधायक खफा हैं, उनको विश्वास में लीजिए और राज्य के विकास के लिए मिल कर काम कीजिए...राज्य के 70 फीसदी हिस्से में अब तक बारिश नहीं हुई है, भयानक सूखा है, हमें मिल कर काम करना चाहिए, विपक्ष के तौर पर हम भी सहयोग करेंगे, यह हम पहले भी कह चुके हैं।’’

गौरतलब है कि मंगलवार को रामनगर में एक गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने कहा था कि उनकी सरकार गिराने के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं और कौन इसके पीछे है, वह उसे जानते हैं। 

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटकबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?