कर्नाटक ने रात में कर्फ्यू लगाने के आदेश को वापस लिया

By भाषा | Updated: December 24, 2020 18:14 IST2020-12-24T18:14:42+5:302020-12-24T18:14:42+5:30

Karnataka withdraws curfew order at night | कर्नाटक ने रात में कर्फ्यू लगाने के आदेश को वापस लिया

कर्नाटक ने रात में कर्फ्यू लगाने के आदेश को वापस लिया

बेंगलुरु, 24 दिसंबर कर्नाटक सरकार ने रात में कर्फ्यू लगाने के आदेश को बृहस्पतिवार को वापस ले लिया।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के मामलों के बाद ऐहतियाती कदम उठाते हुए कर्नाटक सरकार ने बृहस्पतिवार से नौ दिनों तक रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने एक बयान में कहा, ‘‘रात्रिकालीन कर्फ्यू को लेकर लोगों की राय के मद्देनजर फैसले की समीक्षा की गयी। मंत्रिमंडल के सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करने के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू के आदेश को वापस लेने का फैसला किया गया।’’

मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों से मास्क पहनने, हाथ धोने और उचित दूरी बनाए रखने जैसे नियमों का पालन करने के साथ अत्यंत सतर्कता बरतने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka withdraws curfew order at night

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे