लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक दिसंबर में स्कूल, प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों को नहीं खोलेगा

By भाषा | Updated: November 23, 2020 22:25 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 नवंबर कर्नाटक सरकार ने मौजूदा कोविड-19 स्थिति के मद्देनजर स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों को दिसंबर में भी नहीं खोलने का सोमवार को फैसला किया।

इस संबंध में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में दिसम्बर के तीसरे सप्ताह में फिर से बैठक करने का फैसला किया गया जिसमें विशेषज्ञों और स्वास्थ्य विभाग की सिफारिशों पर भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जायेगी।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘सभी शिक्षा विशेषज्ञों, स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञों ने राय दी है कि स्कूल और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों को खोलने के बारे में चर्चा दिसम्बर के अंत तक होनी चाहिए... अभी यह समय नहीं है क्योंकि कोविड-19 के मामले बढ़ सकते हैं और छात्रों को प्रभावित कर सकते हैं।’’

कोविड-19 से निपटने के लिए मार्च में पहली बार लगाये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद से ही स्कूल, कॉलेज आदि बंद हैं।

उन्होंने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि दिसम्बर में फिर से बैठक की जायेगी और आगे की रणनीति पर विचार किया जायेगा और तब तक स्कूल और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों को नहीं खोला जायेगा।

प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की सलाह का सम्मान करते हुए निर्णय लिया है कि जीवन रक्षा अधिक महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू