लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक दो बांधों पर लगाएगा आरटीडीएएस ,महाराष्ट्र को होगा लाभ : पाटिल

By भाषा | Updated: June 19, 2021 17:39 IST

Open in App

मुंबई, 19 जून महाराष्ट्र के जलसंसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने शनिवार को बताया कि कर्नाटक सरकार ने जल स्तर की निगरानी करने के लिए अलमाटी और नारायणपुर बांध पर रियल टाइम डाटा ऐक्विज़िशन सिस्टम (आरटीडीएएस) लगाने का फैसला किया है जिससे महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिलों में वर्ष 2019 की तरह बाढ़ की दोबारा स्थिति उत्पन्न होने से बचने में मदद मिलेगी।

दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच जल विवाद का समाधान तलाशने के उद्देश्य से पाटिल ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और गृहमंत्री बासवराज बोम्मई के साथ बेंगलुरु में उच्च स्तरीय बैठक की थी।

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में मानसून के समय अभूतपूर्व तरीके से हुई बारिश से महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली इलाके में भीषण बाढ़ आई थी जिसमें करीब 60 लोगों की मौत हो गई थी। महाराष्ट्र ने इसके लिए कर्नाटक सरकार को जिम्मेदार ठहराया था जिसने कथित तौर पर अलमाटी बांध से समय पर पानी कृष्णा नदी में नहीं छोड़ा था।

पाटिल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा , ‘‘महाराष्ट्र पहले ही कृष्णा नदी बेसिन में आरटीडीएएस प्रणाली लगा चुका है जिससे अधिकारियों को बारिश के दौरान जल स्तर की जानकारी मिलती है और उन्हें बांध से पानी छोड़ने के लिए फैसला लेने में आसानी होती है ताकि बाढ़ से बचा जा सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब इसी तरह की प्रणाली अलमाटी और नारायणपुर बांध (बसावा सागर) पर लगाने का फैसला किया गया है ताकि दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह