लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक का केंद्र से केजीएफ जमीन को औद्योगिक टाउनशिप के रूप में विकसित करने की अनुमति का आग्रह

By भाषा | Updated: August 11, 2021 20:05 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 अगस्त कर्नाटक के उद्योग मंत्री मुरूगेश आर निरानी ने बुधवार को केंद्र से उनके राज्य को कोलार गोल्ड फील्ड्स (केजीएफ) में अब बंद हो गए भारत गोल्ड माइंस लिमिटेड (बीजीएमएल) की खाली पड़ी विस्तृत जमीन को औद्योगिक टाउनशिप के रूप में विकसित करने की अनुमति देने की अपील की।

कोलार जिले में 3200 एकड़ जमीन, जो कभी स्वर्ण खान होती थी, का इस्तेमाल करने के प्रयास के तहत निरानी ने नयी दिल्ली में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी को एक ज्ञापन सौंपा और उनसे केंद्र की मदद एवं सहयोग मांगा।

उद्योग मंत्री के कायार्लय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि निरानी ने जोशी को अविकसित केजीएफ और उसके आसपास के क्षेत्रों में उद्योगों को बहाल करने की संभावना के बारे में बताया क्योंकि वहां औद्योगिक विकास की विपुल संभावना है।

निरानी ने कहा, ‘‘ खाली जमीन औद्योगिक पार्क/टाउनशिप के विकास के लिए उपयुक्त है क्योंकि इससे इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां तेज हो सकती हैं एवं रोजगार की ढेर संभावना पैदा हो सकती हैं।’’

उन्होंने भारतीय खनिज उत्खनन निगम के निष्कर्षों का हवाला दिया कि जिसने कहा है कि बीजीएमएल की जमीन और उत्खनन के लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के ड्रोन सर्वेक्षण में सामने आया है कि 3212 एकड़ खाली जमीन औद्योगिक टाउनशिप के विकास के लायक है।

विज्ञप्ति के अनुसार जोशी ने राज्य के अनुरोध पर विचार करने एवं यथाशीघ्र उपयुक्त निर्णय लेने का वादा किया। पिछले साल जोशी ने कहा था कि केंद्र औद्योगिक पार्क के वास्ते बीजीएमएल की 3200 एकड़ से अधिक की जमीन देने को इच्छुक है बशर्ते सर्वेक्षण में कोई खनिज नहीं मिला हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे