लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: मंत्री के विरुद्ध आरोप एवं प्रतिमा विरूपित करने के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा

By भाषा | Updated: December 20, 2021 19:44 IST

Open in App

बेलगावी (कर्नाटक), 20 दिसंबर कर्नाटक विधानसभा में सोमवार को विपक्षी कांग्रेस ने, जमीन हड़पने के एक मामले में शहरी विकास मंत्री बैरथी बसवराज की कथित संलिप्तता के मुद्दे पर चर्चा की मांग की जिसके बाद सदन में विरोध और हंगामा हुआ।

इस बीच, जनता दल (एस) ने ‘स्वतंत्रता सेनानी’ संगोली रायन्ना की प्रतिमा को विरूपित करने और कन्नड़ ध्वज को जलाने के मुद्दे पर चर्चा की मांग की। पूर्व केंद्रीय मंत्री आर एल जलप्पा को श्रद्धांजलि देने के बाद ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। जलप्पा का शुक्रवार को निधन हो गया था।

विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी ने जैसे ही प्रश्नकाल की शुरुआत की, कांग्रेस के सदस्य सदन के वेल में आ गए और मंत्रालय से बसवराज की बर्खास्तगी की मांग करने लगे। जद (एस) के विधायकों ने कन्नड़ ध्वज के रंग वाले स्कार्फ पहनकर विरोध जताया और बेलगावी में संगोली रायन्ना की प्रतिमा को विरूपित करने और महाराष्ट्र में कन्नड़ ध्वज को जलाने के मुद्दे पर चर्चा करने की मांग उठाई।

नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने अध्यक्ष ने अनुरोध किया कि वह प्रश्नकाल की कार्यवाही आगे न बढ़ाएं और महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की अनुमति दी जाए। इस पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि केवल इसलिए क्योंकि विपक्ष वेल में है, प्रश्नकाल रद्द नहीं किया जाना चाहिए और इसे नियमानुसार चलने देना चाहिए वरना उन विधायकों के अधिकार का हनन होगा जिन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपने सवाल रखे हैं।

हंगामे के बीच सदन के अध्यक्ष ने प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी रखी। प्रश्नकाल के बाद, कगेरी ने कहा कि पिछले कुछ दिन में जो घटनाएं हुई हैं उन पर चर्चा करने को सरकार तैयार है। अध्यक्ष ने कांग्रेस सदस्यों से अपने आसन पर वापस जाने को कहा। मुख्यमंत्री बोम्मई ने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि अगर कांग्रेस के सदस्य अपने आसन पर वापस चले जाएं तो हाल की घटनाओं पर चर्चा करने की अनुमति दी जाए।

बोम्मई ने कहा कि विपक्ष के सदस्य सदन के वेल में रहकर मुद्दों पर चर्चा नहीं कर सकते। कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं हुई और जिसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर के भोजन तक के लिए स्थगित कर दी। भोजनावकाश के बाद सिद्धरमैया ने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार राज्य से जुड़े मुद्दों और हाल की घटनाओं पर चर्चा के लिए तैयार हो जाती है तो विपक्ष अपना विरोध वापस ले लेगा। इसके बाद कांग्रेस के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह