लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक : बेटे को लेकर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अस्वस्थ येदियुरप्पा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2020 19:13 IST

येदियुरप्पा के बेटे भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष भी हैं और उन्हें कर्नाटक की राजनीति में अपने पिता की वजह से इस समय सबसे प्रभावशाली व्यक्ति कहा जा रहा है। विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने पिछले दिनों ही कर्नाटक विधानसभा में मुख्यमंत्री के खिलाफ आरोप लगाए थे, तब येदियुरप्पा  ने इन्हें ‘‘आधारहीन’’ करार दिया था और कांग्रेस नेता को आरोपों को साबित करने की चुनौती दी।

Open in App

दक्षिण के भाजपा शासित राज्य कर्नाटक में विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के बेटे को लेकर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। दक्षिण के भाजपा शासित राज्य कर्नाटक में विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के बेटे को लेकर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। विपक्ष का यह भी कहना है कि येदियुरप्पा गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं और सरकार का कामकाज अप्रत्यक्ष रूप से उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र येदियुरप्पा ही संभाल रहे हैं। 

येदियुरप्पा के बेटे भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष भी हैं और उन्हें कर्नाटक की राजनीति में अपने पिता की वजह से इस समय सबसे प्रभावशाली व्यक्ति कहा जा रहा है। विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने पिछले दिनों ही कर्नाटक विधानसभा में मुख्यमंत्री के खिलाफ आरोप लगाए थे, तब येदियुरप्पा  ने इन्हें ‘‘आधारहीन’’ करार दिया था और कांग्रेस नेता को आरोपों को साबित करने की चुनौती दी। दूसरी ओर सिद्धरमैया ने येदियुरप्पा के बेटे, दामाद और पोते के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार और रिश्वत के आरोपों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा की ‘‘चुप्पी’’ पर सवाल उठाए। 

यह मामला बेंगलुरू में 662 करोड़ रुपये की लागत से बने एक अपार्टमेंट के निर्माण से जुड़ा हुआ था। तो क्या तत्कालीन समय में कर्नाटक राज्य एक राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। यदि वास्तव में कर्नाटक के मुख्यमंत्री, बीएस येदियुरप्पा (BS Yeddyurappa) (79), भारी अस्वस्थता से पीड़ित हैं और येदियुरप्पा के बेटे और भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष, बीवाई विजयेंद्र येदियुरप्पा, कर्नाटक के अप्रत्यक्ष मुख्यमंत्री बन गए हैं, तो यह स्थति न तो लोकतांत्रिक है न जनहितकारी है। जैसा कि विपक्ष का आरोप है कि बीएस येदियुरप्पा केवल नाम के लिए राज्य के सीएम हैं और प्रदेश का मुख्यमंत्री कार्यालय उनके बेटे विजयेंद्र के निर्देश पर चल रहा है, यदि ऐसा है तो यह सर्वथा अनुचित कहा जाएगा।

 क्या पार्टी पर भी भारी पड़ रहा परिवार ? 

विरोधियों की माने तो येदियुरप्पा अल्जाइमर अर्थात, स्मृति-हानि के लक्षणों को प्रदर्शित कर रहे हैं. नतीजतन, वह कई बार अपनी पार्टी के विधायकों और नेताओं को पहचानने में भी असमर्थ हो जाते हैं. बीएस येदियुरप्पा की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थितियों के कारण, उनके परिवार के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री के संवैधानिक कार्यालय का दुरुपयोग किया जा रहा है। बीजेपी के नेता भी इन सभी मुद्दों से वाकिफ हैं, लेकिन येदियुरप्पा के कद और कर्नाटक में पार्टी बनाने के लिए दशकों तक किए गए उनके सराहनीय काम के कारण वे इसे बर्दाश्त कर रहे हैं। 

आरोपों के अनुसार हाल ही में सीएम ने पार्टी के परामर्श के बिना ही पचास से अधिक बोर्ड और निगमों के सदस्यों के रूप में अपने वफादारों को नियुक्त किया है। पार्टी अध्यक्ष भी इस कदम का विरोध करने में असमर्थ हैं। आरोपों के अनुसार अपने आप को विरोधियों के बीच घिरा देख कर येदुरप्पा ने एक नया पैंतरा आजमाना शुरू कर दिया है। येदियुरप्पा और उनके बेटे ने अपना ‘लिंगायत समुदाय’ कार्ड को खेलकर भाजपा को दबाव में कर रखा है। वोट बैंक की गणित के चलते भाजपा भी संभवतः उनके खिलाफ कदम उठाने से डर और बच रही है। हालांकि, यह बात भी सामने आ रही है कि उनके इस कार्यकाल में लिंगायत समुदाय भी बहुत खुश नहीं। 

लिंगायत का एक बड़ा उप-संप्रदाय, जिसे ‘पंचम्शाली’ कहा जाता है, येदियुरप्पा और उनके बेटे के रवैये के खिलाफ है। पंचम्शाली समुदाय के एक प्रभावशाली संत वचनानंद ने खुलकर सीएम के खिलाफ आवाज उठाई है।

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया