लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: धारवाड़ में निर्माणाधीन इमारत गिरी, एक की मौत, 6 घायल, 40 के दबे होने की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2019 17:56 IST

मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि वह एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने की खबर मिलने से स्तब्ध रह गए। कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव को बचाव अभियान की निगरानी करने और विशेष उड़ान से अनुभवी बचाव दल धारवाड़ भेजने के निर्देश दिए हैं।

Open in App

कर्नाटक के धारवाड़ इलाके के कुमारेश्वर नगर में एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई है। जिसकी वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कर्नाटक पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने ये भी जानकारी दी है कि आशंका है कि इमारत के मलबे के नीचे तकरीबन 40 लोग दबे हैं। इस खबर की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर प्रशासन की ओर से तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था। फिलहाल अभी भी तलाश और बचाव अभियान जारी है। खबरों में अधिक जानकारी के लिए अभी इतंजार है। फिलहाल निर्माणाधीन इमारत के गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

उत्तर कर्नाटक के धारवाड़ में मंगलवार को चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य मलबे में फंस गए। 

पुलिस ने बताया कि इमारत से ढहने से आसपास के लोगों और राहगीर दहशत में आ गए। धारवाड़ थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ दो लोगों की मौत हो गई और करीब 30-40 लोग फंस गए हैं।’’ 

पुलिस ने कहा कि चार लोगों को मलबे में से निकाला गया है जबकि पूरी रफ्तार से बचाव अभियान चल रहा है। बचाव एवं राहत अभियान में एक ऐंबुलेंस और पांच दमकल की गाड़ियों को लगाया गया है।

मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि वह एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने की खबर मिलने से स्तब्ध रह गए। कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव को बचाव अभियान की निगरानी करने और विशेष उड़ान से अनुभवी बचाव दल धारवाड़ भेजने के निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :कर्नाटकईमारत गिरने की दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव