लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः सुनवाई के लिए अध्यक्ष के समक्ष पेश नहीं हो सके दो बागी विधायक, मांगी दूसरी तारीख

By भाषा | Updated: July 16, 2019 05:42 IST

कर्नाटक में सत्तारूढ़ गठबंधन के दो बागी विधायक प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार के समक्ष सोमवार को सदन से अपने इस्तीफे पर व्यक्तिगत सुनवाई के लिए उपस्थित होने में विफल रहे

Open in App

बेंगलुरू, 15 जुलाईः कर्नाटक में सत्तारूढ़ गठबंधन के दो बागी विधायक प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार के समक्ष सोमवार को सदन से अपने इस्तीफे पर व्यक्तिगत सुनवाई के लिए उपस्थित होने में विफल रहे । इन विधायकों में कांग्रेस और जद (एस) के एक एक सदस्य शामिल हैं । विधानसभा अध्यक्ष ने पिछले हफ्ते कांग्रेस विधायक रामलिंगा रेड्डी एवं जद (एस) के गोपालैया को उनके समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

विधानसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि रेड्डी और गोपालैया ने विधानसभा सचिव के कार्यालय में फोन किया था और बताया कि वह सोमवार को आने में सक्षम नहीं होंगे और पेश होने के लिए दूसरी तारीख की मांग की थी । सूत्रों ने बताया, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष उनके पेश होने के लिए दूसरी तारीख तय करेंगे।’’

गोपालैया दूसरे बागी विधायकों के साथ मुंबई में हैं जबकि रेड्डी ने अनुपस्थित होने के लिए निजी कारणों का हवाला दिया है। इससे पहले दिन में, सात बार के कांग्रेस विधायक रेड्डी ने ट्वीट कर यह स्पष्ट किया कि वह बेंगलुरू में हैं क्योंकि ऐसी खबरे आ रही थी कि वह मुंबई जा रहे हैं जहां अन्य बागी विधायक मौजूद हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कुछ लोग अनावश्यक रूप से यह खबर फैला रहे हैं कि मैं मुंबई जा रहा हूं । मैंने स्पष्ट कर दिया है कि मैं बेंगलुरु में हूं। मीडिया के मित्रों से अनुरोध है कि वह अफवाहों से दूर रहें ।’’ कांग्रेस ने रेड्डी को एक ‘‘अपवाद’’ माना है और उनके खिलाफ कोई अयोग्यता याचिका दायर नहीं की है, क्योंकि उन्होंने कहा था कि वह पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं । पार्टी का मानना है कि रेड्डी अगर अपना इस्तीफा वापस ले लेते हैं तो बेंगलुरू शहर के तीन और विधायक उनका अनुसरण करेंगे ।

टॅग्स :कर्नाटककर्नाटक सियासी संकट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल