लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः बेंगलुरू में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक ट्रेन सेवा शुरू

By भाषा | Updated: January 4, 2021 16:13 IST

Open in App

बेंगलुरू, चार जनवरी बेंगलुरू सिटी रेलवे स्टेशन से केम्पेगोडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सोमवार को पहली रेल के संचालन के साथ ट्रेन सेवा की शुरूआत हुई।

इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, ‘‘ आज से, बेंगलुरू के लोग केम्पेगोडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (देवनहल्ली स्टेशन) के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं। यह ट्रेन बेंगलुरू सिटी रेलवे स्टेशन से नवनिर्मित केआईए देवनहल्ली स्टेशन तक चलेगी।’’

केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा ने भी केन्द्रीय मंत्री रेल मंत्री पीयूष गोयल का शुक्रिया अदा किया।

गौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘ बेंगलुरू सिटी से देवनहल्ली स्टेशन के बीच आज लोकल ट्रेन शुरू हो गई। एक व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए यह महत्वपूर्ण रेल संपर्क यात्रा की लागत, समय और ऊर्जा में भारी कमी लाएगा। शुक्रिया पीयूष गोयल जी।’’

यह ट्रेन फिलहाल सप्ताह में छह दिन चलेगी, रविवार को इसकी सेवाएं बंद रहेगी। हवाईअड्डे तक जाने का किराया 15 रुपये है। अभी तक लोग राज्य की विशेष वातानुकूलित बस ‘वायुवर्जा’ का इस्तेमाल हवाई अड्डे जाने के लिए करते थे, जिसका किराया 270 रुपये है। वहीं निजी कैब ऑपरेटर 700 से 1200 रुपये लेते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अंडमान और निकोबार में बढ़ी SIR की समयसीमा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

क्राइम अलर्टBallia Crime News: मौसी के घर आता था आफताब, बहन को अगवा कर किया दुष्कर्म, 2 दिन बाद पुलिस ने कराया मुक्त?

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

क्रिकेटअंडर19 क्रिकेट विश्व कप 2026ः ऑस्ट्रेलिया टीम को विश्व विजेता बनाएंगे भारत, श्रीलंका और चीन के खिलाड़ी?, देखिए 15 सदस्यीय टीम

भारतछत्तीसगढ़ ट्रेन दुर्घटना जांच: परीक्षा में फेल और ट्रेन चलाते समय फोन पर लेता था जानकारी?, रेलवे ने अयोग्य लोको पायलट को किया नियुक्ति, 12 की मौत और 19 यात्री घायल

भारत अधिक खबरें

भारतनगर निगम चुनाव से पहले अमित शाह से मिले महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच चर्चा की जानकारी

भारतबिहार चुनाव में हार के बाद राजद में भगदड़, पूर्व सांसद और विजय कृष्ण ने दिया इस्तीफा, लालू प्रसाद यादव को लिखा भावुक पत्र

भारतएमपी के एक खेल महोत्सव में देरी से पहुँचने पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा को एक महिला खिलाड़ी ने झाड़ा, कहा- ...हमारे पास फालतू टाइम है क्या? वीडियो वायरल | WATCH

भारतपूरे देश ने देखा अमित शाह मानसिक रूप से बहुत दबाव में हैं, राहुल गांधी ने कहा- संसद में बहुत ‘नर्वस’ नजर आए और बहस की चुनौती पर कोई जवाब नहीं दिया

भारत'TMC सांसद लगातार पी रहे हैं': अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ममता पार्टी के सांसद पर लगाया ई-सिगरेट पीने का आरोप