कोविड-19 टीकाकरण में शीर्ष पर रहा कर्नाटक

By भाषा | Updated: September 17, 2021 23:34 IST2021-09-17T23:34:22+5:302021-09-17T23:34:22+5:30

Karnataka tops in Kovid-19 vaccination | कोविड-19 टीकाकरण में शीर्ष पर रहा कर्नाटक

कोविड-19 टीकाकरण में शीर्ष पर रहा कर्नाटक

बेंगलुरू, 17 सितंबर देश में शुक्रवार को कोविड-19 टीकाकरण में 26.92 लाख लोगों का टीकों की खुराक देकर कर्नाटक शीर्ष पर रहा। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने रात नौ बजे तक के आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी दी।

मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार कर्नाटक के बाद बिहार में 26.6 लाख से अधिक खुराक दी गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में 24.8 लाख से अधिक खुराक, मध्य प्रदेश में 23.7 लाख से अधिक खुराक और गुजरात में 20.4 लाख से अधिक खुराक दी गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 8.30 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक ने टीकाकरण के 31,75,000 के लक्ष्य के मुकाबले 26,92,955 लोगों को टीके की खुराक दी।

सुधाकर ने टीकाकरण अभियान की सफलता को लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य कर्मियों का आभार जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka tops in Kovid-19 vaccination

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे