लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक ने कोविड-19 टीके की आपूर्ति के वास्ते कमर कसी: स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर

By भाषा | Updated: November 24, 2020 15:45 IST

Open in App

बेंगलुरु, 24 नवंबर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. टी सुधाकर ने मंगलवार को कहा कि जैसा कि केंद्र ने सलाह दे रखी है, जब भी कोविड-19 का टीका आएगा, राज्य सरकार ने उसकी आपूर्ति, वितरण और टीकाकरण के लिए कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से संबंधित राज्य कार्यबल ने हाल ही एक बैठक की और टीका के भंडारण एवं आपूर्ति संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के नियमों के अनुसार सरकार ने 29,451 टीकाकरण स्थलों और 10008 टीका लगाने वालों की पहचान की है।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों के लिए स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों का आंकड़ा पहले ही तैयार कर लिया गया है। उनके अनुसार करीब 80 फीसद निजी अस्पतालों ने भी अपने ऐसे आंकड़े दे दिये हैं और बाकी 20 फीसद द्वारा एक सप्ताह के अंतर आंकड़े तैयार किये जाने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि राज्य में इस टीके के भंडारण एवं वितरण के लिए 2855 वितरण श्रृंखला केंद्र हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ बेहतर आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क और समयबद्ध तरीके से टीके के वितरण के लिए बेंगलुरु शहरी, शिवमोगा और बेल्लारी में नये क्षेत्रीय टीका भंडार बनाने का प्रस्ताव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया