लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 7, 2021 11:29 IST

Open in App

मंगलुरु, सात नवंबर दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल तालुक में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

दक्षिण कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक भगवान सोनावने ने बताया कि बंतवाल ग्रामीण पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान ऑटोरिक्शा चालक रिजवान, मोहम्मद कासिम और अजमल हुसैन के रूप में की है।

पीड़िता की मां ने चार नवंबर को पुलिस में शिकायत की थी कि एक ऑटो चालक ने उनकी लड़की का यौन शोषण किया। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और रिजवान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पीड़िता ने पांच नवंबर को पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि पांच महीने पहले उससे दोस्ती करने वाले दो अन्य युवकों ने उसका यौन उत्पीड़न किया और बाद में जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की (आईपीसी) की धारा 376 (डी), 506, 34 और पोक्सो कानून की अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन