बेंगलुरू, 15 अक्टूबर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अवैध बूचड़खाना में कथित रूप से कई गायों का वध करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई गौ ज्ञान फाउंडेशन की स्वयंसेवी नंदिनी मटियानी की शिकायत पर की गयी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में बूचड़खाना के मालिक, उसका कर्मचारी और एक ऑटो रिक्शा चालक शामिल है। उन सभी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।
मटियानी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में कई अवैध बूचड़खाना चलाये जा रहे हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।