कर्नाटक : अवैध बूचड़खाना में गोहत्या करने के मामले में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 15, 2021 19:52 IST2021-10-15T19:52:30+5:302021-10-15T19:52:30+5:30

Karnataka: Three persons arrested for killing cows in illegal slaughterhouses | कर्नाटक : अवैध बूचड़खाना में गोहत्या करने के मामले में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

कर्नाटक : अवैध बूचड़खाना में गोहत्या करने के मामले में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

बेंगलुरू, 15 अक्टूबर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अवैध बूचड़खाना में कथित रूप से कई गायों का वध करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई गौ ज्ञान फाउंडेशन की स्वयंसेवी नंदिनी मटियानी की शिकायत पर की गयी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में बूचड़खाना के मालिक, उसका कर्मचारी और एक ऑटो रिक्शा चालक शामिल है। उन सभी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

मटियानी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में कई अवैध बूचड़खाना चलाये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka: Three persons arrested for killing cows in illegal slaughterhouses

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे