कर्नाटक : भाजपा विधायक की कारों में आग लगाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 14, 2021 17:33 IST2021-08-14T17:33:26+5:302021-08-14T17:33:26+5:30

Karnataka: Three arrested for setting BJP MLA's cars on fire | कर्नाटक : भाजपा विधायक की कारों में आग लगाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

कर्नाटक : भाजपा विधायक की कारों में आग लगाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

बेंगलुरु, 14 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एम सतीश रेड्डी की कारों में आग लगाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने कहा, '' बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक के घर पर खड़ी दो कारों में आग लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक व्यक्ति इस बात से नाराज था कि जब वह विधायक के घर गया तो उन्होंने मुलाकात नहीं की और इसलिए उसने कारों में आगजनी की।

विधायक ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कारों में आगजनी करने वाले तीनों लोग नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। भाजपा विधायक ने इस अपराध में कुछ अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka: Three arrested for setting BJP MLA's cars on fire

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे