लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: विधायक दल की बैठक में तय किया जाएगा नए नेता का नाम: अरुण सिंह

By भाषा | Updated: July 27, 2021 16:45 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफे के एक दिन बाद भाजपा महासचिव तथा कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार को कहा कि संसदीय बोर्ड के निर्देश पर विधायक दल की बैठक में नए नेता का नाम तय किया जाएगा।

सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा, ''हमारी पार्टी के संसदीय बोर्ड के निर्देश पर विधायक दल की बैठक में नेता का नाम तय होगा।''

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज शाम यहां एक निजी होटल में विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान और जी कृष्ण रेड्डी शामिल होंगे।

सिंह ने येदियुरप्पा के शासन के लिये उनकी तारीफ करते हुए कहा कि पार्टी उनके अनुभव का मार्गदर्शन और लाभ ले रही है और भविष्य में भी ऐसा करती रहेगी।

उन्होंने कहा, ''येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया है। उनकी सरकार ने पिछले दो वर्षों में कर्नाटक में हर वर्ग और क्षेत्र के लिए उत्कृष्ट काम किया है। उनके अनुभव का उपयोग पार्टी संगठन और सरकार में किया जाएगा। पार्टी को उनके अनुभव का लाभ मिलता रहेगा।''

उन्होंने कहा कि भाजपा येदियुरप्पा के नेतृत्व, निर्देशन और अनुभव के तहत आगे बढ़ रही है और भविष्य में भी ऐसा करती रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल